'यह भारत की जीत', पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया स्पेशल मैसेज; हर भारतीय को होगा गर्व
ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। ...और पढ़ें
-1771178425586_m.webp)
61 रन से जीती भारतीय टीम
HighLights
भारतीय टीम 61 रन से जीती
ईशान किशन ने लगाई फिफ्टी
बुधवार को नीदरलैंड से टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी पहुंच गई है। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे।
ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रन कूट दिए। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा (25), कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने कुछ योगदान देकर भारत का स्कोर 170 के पार पहुंचा दिया। जीत के बार कप्तान सूर्या ने ईशान किशन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने अगले मैच की तैयारियों पर भी बात की।
यह जीत भारत के लिए
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि यह जीत भारत के लिए है। हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे। इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था। ईशान किशन ने कुछ हटकर सोचा। 1 विकेट गिरने के बाद किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही थी और जिस तरह से उसने जिम्मेदारी निभाई वह कमाल थी। बीच में थोड़ी सुस्ती आई, लेकिन यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है। तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह सराहनीय है।"
हमने 15-20 रन ज्यादा बनाए
औसत स्कोर के बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करते समय यह बताना मुश्किल होता है। जैसे ही हमने 175 रन बनाए, हमें लगा कि यह औसत से 15-20 रन अधिक है। 155 रन होते तो मैच बहुत कड़ा होता। हार्दिक ने नई गेंद से कमान संभाली। फिर जसप्रीत बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों हैं। सभी का योगदान देखना शानदार था। हम टीम के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अहमदाबाद पहुंचने पर आगे का सोचेंगे।"
