विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुनील गावस्कर ने IPL 2026 फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किन टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

Published: Mon, 11 May 2026 08:28 PM (IST)

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उन दोनों टीमों के नाम बताए हैं, जिनके बीच फाइनल खेला जाएगा।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2026 की फाइनलिस्ट टीमों को चुना है। गावस्कर ने उन्हें चुनने के पीछे का कारण भी बताया है। दिग्गज बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को एक बार फिर से फाइनल में खेलते हुए देख रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच पिछली बार भी खिताबी जंग हुई थी, जहां बेंगलुरु ने पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था।

अब गावस्कर का मानना है कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से फाइनल मुकाबले खेला जा सकता है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन को लेकर भी बात की है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आता रहता है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी खराब रहा है। मुंबई आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली लखनऊ के बाद दूसरी टीम बन गई है।

सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

जियोस्टार पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, "मैं पंजाब किंग्स के साथ हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि हार की वजह से टीमें फिर से अपना ध्यान केंद्रित कर पाती हैं। अति-आत्मविश्वास होने से भी बचने में मदद मिलती है। दिल्ली ने कई ऐसे मैच हारे हैं, जिसमें उन्हें जीत हासिल करनी चाहिए थी। पंजाब को ये पता है कि कितना महत्वपूर्ण स्टेज है। वे नहीं चाहेंगे कि एक और हार उनके आत्मविश्वास को प्रभावित करे। मुझे लगता है कि पंजाब और बेंगलुरु फाइनल में खेलेंगे।"

बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए अपना दावा और भी मजबूत कर लिया है। दूसरी तरफ पंजाब को अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पीबीकेएस दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी और प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस पर गावस्कर का बयान

मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे दिग्गजों से सजी टीम टूर्नामेंट के दो हफ्ते पहले ही बाहर हो गई है। इसको लेकर गावस्कर का मानना है कि टी20 क्रिकेट में उतार चढ़ाव आता रहता है और ये सामान्य बात है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "टी20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आता रहता है। एक बार जब सीजन खत्म हो जाता है, तो टीमें विचार करती हैं कि गलती कहां पर हुई। मुझे लगता है कि सीनियर खिलाड़ियों ने वो सब कुछ किया है, जो वे कर सकते थे। बाकी बचे हुए मैचों में उन्हें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। फ्रेंचाइजी को ये देखने में मदद मिलेगी कि दबाव में युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- Mumbai Indians का खस्‍ता हाल, पिछले 6 सीजन में 4 बार लीग स्‍टेज में 'आउट'; 5 गलतियों ने 'पलटन' को डूबोया

यह भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: 'कोई नहीं है टक्कर में', नंबर-1 की कुर्सी पर भारतीय टीम का जलवा बरकरार; जानिए बाकी देशों का हाल