विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उनको तमतमाने की जरूरत...', गौतम गंभीर के आक्रामक नेचर पर सौरव गांगुली ने दिया ज्ञान; बताया कब होगा असली टेस्ट

Published: Tue, 24 Mar 2026 05:04 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मौजूदा कोच गौतम गंभीर के व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी है। गांगुली ने कहा है कि गंभीर काफी प्रतिस्पर्धी हैं और सिर्फ जीतना चाहते हैं। 

गौतम गंभीर को मिली गांगुली की सलाह

गौतम गंभीर को मिली गांगुली की सलाह

HighLights

  1. सौरव गांगुली ने दी गौतम गंभीर को सलाह

  2. गंभीर के कोच रहते भारत ने जीती दो आईसीसी ट्रॉफी

  3. गांगुली ने बताया कब होगा गंभीर का असली टेस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर अपने आक्रामक नेचर के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर, दोनों जगह उनका गुस्सा देखा गया है। आईपीएल में विराट कोहली और इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहिद अफरीदी से उनकी लड़ाई सभी को याद है। बतौर कोच भी उनकी आक्रामकता कम नहीं हुई है। इसी को लेकर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी बात रखी है।

गांगुली ने कहा है कि गंभीर एक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं जो जीतना चाहते हैं। गंभीर की कोचिंग में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब जीता। वहीं उनके कोच रहते ही भारत पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रहा था। हालांकि, टेस्ट में उनकी कोचिंग के दौरान भारत को काफी निराशा हाथ लगी है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में ही हरा दिया था।

गांगुली ने दिया ज्ञान

गांगुली ने गंभीर को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें गुस्सा होने या उखड़ने की जरूरत नहीं है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "आप जानते हैं कि वह गुस्सा हो सकते हैं और उखड़ भी सकते हैं, लेकिन वह एक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं। उन्हें गुस्से होने और रफ होने की जरूरत नहीं है। मैंने उन्हें देखा है। मैं उनके साथ खेला हूं। वह जीतना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह टीम को लेकर सही बातें बोलते हैं। वह टीम के लिए एक वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं, किसी एक खिलाड़ी के लिए नहीं।"

असली परीक्षा बाकी

गंभीर भारत के पहले ऐसे कोच हैं जिसने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। हालांकि, गंभीर का मानना है कि उनकी असली परीक्षा अभी आना बाकी है जो अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है। गांगुली ने कहा, "उनका सफेद गेंद से असली टेस्ट 2027 में साउथ अफ्रीका में होगा। वहां की स्थितियां उन्हें परखेंगी। लेकिन मुझे विश्वास है कि जिस तरह की टीम उनके पास है उससे वह इससे पार पा लेंगे।"

यह भी पढ़ें- AI डीपफेक के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे गौतम गंभीर, 2.5 करोड़ रुपये का मांगा हर्जाना

यह भी पढ़ें- 'अगर गंभीर सोचते हैं कि मुझे, रोहित और कोहली को...', R. Ashwin ने टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर फोड़ा बम; बताया क्यों कहा अलविदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।