विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गेंदबाजों की पिटाई करने वाली आतिशी ओपनर ले रही 10 घंटे की नींद, हफ्ते में 3 फिल्मों का कोटा

By Viplove KumarEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2020 01:20 PM (IST)

Smriti Mandhana lockdown routine पूरे दिन घर में बंद मंधाना ने बताया कि वो फिल्में देखकर बर्तन साफ कर और ...और पढ़ें

गेंदबाजों की पिटाई करने वाली आतिशी ओपनर ले रही 10 घंटे की नींद, हफ्ते में 3 फिल्मों का कोटा
गेंदबाजों की पिटाई करने वाली आतिशी ओपनर ले रही 10 घंटे की नींद, हफ्ते में 3 फिल्मों का कोटा

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से भारत में सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और ओपनर स्मृति मंधाना घर पर हैं। पूरे दिन घर में बंद मंधाना ने बताया कि वो फिल्में देखकर, बर्तन साफ कर और लूडो खेलकर समय बिता रही हैं। इस धुरंधर सोना पसंद है और वो दिन में 10 घंटे की नींद लेकर खुद को स्वस्थ रखती हैं।

बीसीसीआई ने मंधाना का एक मिनट 38 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने लॉकडाउन में अपने रूटीन के बारे में फैंस को बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो घर के काम में मां का हाथ बटाती हैं और परिवार से साथ खेलने के अलावा भाई को परेशान करते हुए लॉकडाउन के दिनों को मजेदार बनाती हैं।

भाई को तंग करना फेवरेट टाइम पास

फिट रहना बहुत ही जरूरी है इसलिए मैं वर्कआउट जरूर करती हूं। मैं ट्रेनर के संपर्क में रहती हूं और उनसे फीडबैक लेती रहती हूं। जो वर्कआउट फॉलो करने की जरूरी है उसे टीम के ट्रेनर भेजते रहते हैं। इसके अलावा परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद है। हम कार्ड खेलते हैं। मैं मां की खाना बनाने में मदद करती हूं। मुझे लगता है बर्तन साफ करना तो डेली रूटीन का एक हिस्सा बन गया है। लेकिन मेरा फेवरेट टाइम पास भाई को तंग करना है।

10 घंटे सोना और फिल्में पसंद है

जो तीसरी चीज हैं वो फिल्में देखना। मैं फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं इसलिए यह पक्का कर लेती हूं कि हफ्ते में दो या तीन फिल्में कम से कम जरूर देखूं, इससे ज्यादा नहीं वर्ना लत ना लग जाए। मैं परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं। घर पर रहती हूं तो जो काम सबसे ज्याद पसंद करती हूं वो सोना है। अपने आप को खुश रखने के लिए कोशिश करती हूं कि कम से कम पूरे दिन में 10 घंटे की नींद जरूर पूरा कर लूं।