Wisden ने Rohit Sharma को नहीं दी लिस्ट में जगह, लक्ष्मण बोले- मैं तो Shocked हूं
वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित शर्मा का नाम विजडन लिस्ट में शामिल ना किए जाने पर हैरानी जताई।
मुंबई, जेएनएन। विजडन ने साल 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों के नाम को घोषित किया। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा का नाम ना होना पूर्व दिग्गज वीवीएल लक्ष्मण को हैरान कर गया। रोहित ने आईसीसी विश्व कप में 5 शतक बनाया था और वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली को लगातार तीन साल तक Wisden’s Leading Cricketers in the World चुना था।
स्टार स्पोर्ट्स के नए शो क्रिकेट कनेक्ट्स पर बात करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित शर्मा का नाम विजडन लिस्ट में शामिल ना किए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है जो कोई भी क्रिकेट को देखता है वो जरूर आश्चर्य और हैरानी में होगा कि रोहित शर्मा का नाम उन 5 खिलाड़ियो की लिस्ट में नहीं है।"
"एशेज एक महत्वपूर्ण सीरीज है लेकिन विश्व कप का टूर्नामेंट एशेज से भी बड़ा है। अगर किसी ने 5 शतक बनाए हैं और याद रखिए पहला शतक साउथैप्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस विकेट पर बनाया गया था वो बहुत ही मुश्किल था। इसके अलावा किसी और बल्लेबाज ने ऐसा किया भी नहीं।"
"इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी बहुत ही महत्वपूर्ण था। मैं तो वाकई में बहुत ज्यादा हैरान हूं और आश्चर्य, सभी क्रिकेटर हैरान होंगे और आश्चर्य विजडन की इस घोषणा के बाद।"
स्टोक्स को Wisden’s Leading Cricketers in the World पुरुष जबकि एलिस पैरी को महिला के अवार्ड के लिए चुना गया। वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को Wisden’s Leading T20 Cricketer in the World चुना गया।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को बुधवार को विजडन ने 2019 की बेहतरीन क्रिकेट की लिस्ट में शामिल किया। स्टोक्स यह अवार्ड जीतने वाले पूर्व ऑल राउंडर एंड्यू फ्लिंटॉप के बाद पहले इंग्लैंड के क्रिकेटर बने।