विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्रिकेट जानते नहीं, पीसीबी के चेयरमैन बन गए…', भारत से हार के बाद बौखलाए Shoaib Akhtar; बाबर-मोहसिन की लगाई क्लास

Published: Mon, 16 Feb 2026 09:26 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 16 Feb 2026 09:32 AM (GMT+05:30)

Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi: टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी, जिसमें ...और पढ़ें

Shoaib Akhtar का मोहसिन नकवी और बाबर आजम पर फूटा गुस्सा

Shoaib Akhtar का मोहसिन नकवी और बाबर आजम पर फूटा गुस्सा

HighLights

  1. IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से दी मात

  2. भारत से मिली हार के बाद शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा

  3. मोहसिन नकवी की शोएब अख्तर ने यूं लगाई क्लास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi: टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। ईशान किशन ने पहले बल्ले से धूम मचाई और फिर कोलंबो में गेंदबाजों की सुनामी आई और भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई। पाकिस्तान जितने रन से हारा है, उतना उनकी टीम का कोई खिलाड़ी रन बना ही नहीं पाया।

पाकिस्तान की इस हार के बाद भारतीय फैंस उनके मजे ले रहे हैं। पाकिस्तान की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी चर्चा में आ गए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत से मिली हार के बाद उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर अपना गुस्सा निकाला है।

Mohsin Naqvi और Babar Azam पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा

दरअसल, एबीपी न्यूज चैनल पर बात करते हुए 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से जाने जाने वाले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar news) ने मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi)  का बिना नाम लिए उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए। उनका माना है कि नकवी क्रिकेट नहीं जानते, पीसीबी के चेयरमैन बन गए हैं। इस कारण पाकिस्तान टीम का ये हाल हो रहा है। शोएब ने कहा, 

नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते, पीसीबी के चेयरमैन बन गए हैं। वे बाबर को सुपरस्टार कहते हैं और वह हमें एक भी गेम नहीं जिता सकते। दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जाहिल आदमी को बड़ा काम देना।

-

शोएब अख्तर

अख्तर ने केवल बोर्ड ही नहीं, बल्कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने आगे कहा, 

 



एक आदमी जिसे कुछ नहीं पता, पीसीबी का चेयरमैन बन गया है, आप क्या कर सकते हैं? टीम कैसे चलेगी? आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया, जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता। दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह है नाकाबिल और जाहिल आदमी को बड़ा काम देना।

-

शोएब अख्तर

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिससे भारत का स्कोर 175 रन तक पहुंचा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारत के गेंदबाजी आक्रमण के सामने दबाव में आ गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया और भारत ने 61 रन से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत के सामने जीतने से पाकिस्तान का 'बॉयकॉट', मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर भागे मोहसिन नकवी

यह भी पढ़ें- Ind vs Pak: कोलंबो में पाकिस्‍तान को धूल चटाकर भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ईशान किशन ने पाया विशेष मुकाम