विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवादियों के हमदर्द अफरीदी पर अब बरसे शिखर धवन, बोले- ज़्यादा दिमाग मत लगाओ

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 03:03 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 05:05 PM (IST)

गौतम गंभीर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटरों के अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने भी अफरीदी को लताड़ लगाई है।

आतंकवादियों के हमदर्द अफरीदी पर अब बरसे शिखर धवन, बोले- ज़्यादा दिमाग मत लगाओ
आतंकवादियों के हमदर्द अफरीदी पर अब बरसे शिखर धवन, बोले- ज़्यादा दिमाग मत लगाओ

नई दिल्ली, जेएनएन। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर भारतीय खिलाड़ियों के  मुंहतोड़ जवाब देने का सिलसिला जारी है। गौतम गंभीर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटरों के अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने भी अफरीदी को लताड़ लगाई है।

धवन ने सोशल मीडिया पर अफरीदी को करारा जवाब दिया है। गब्बर ने अफरीदी को कहा है कि, पहले अपने देश की हालत सुधारो। अपनी सोच को अपने पास रखो। अपने देश का जो भी हम कर रहे हैं वो अच्छा ही है और आगे भी जो करना है वो हमें अच्छे से पता है। ज़्यादा दिमाग मत लगाओ। 

मंगलवार को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट किया था। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भारतीय जवानों ने कश्मीर में 12 आतंकियों को मार गिराया था जिसे लेकर शाहिद अफरीदी ने इन आतंकियों को निर्दोष बताते हुए ट्वीट किया था। अफरीदी ने इन 12 आतंकियों को निर्दोष बताते हुए यूएन से भारत के हिस्से वाले कश्मीर में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय क्रिकेटरों ने कड़े जवाब दिए हैं। भारतीय क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों की जवाबदेही की इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अफरीदी के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। सचिन तेंदुलकर ने अफरीदी के इस ट्वीट के जवाब में कहा है कि, ‘हमारे देश में क्षमतावान लोगों की कमी नहीं है यहां ऐसे लोग हैं जो अपने देश को सही ढंग से चलाने की क्षमता रखते हैं। इस मामले में हमें किसी बाहरी व्यक्ति से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि हमें क्या करना चाहिए’

केवल सचिन तेंदुलकर ने ही अफरीदी के इस बयान पर पलटवार नहीं किया उनसे पहले भारत के कई और क्रिकेटर उन्हें लताड़ लगा चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और पूर्व कप्तान कपिल देव ने अफरीदी के इस कमेंट पर उसकी जबरदस्त तरीके से खिंचाई की थी।

कोहली का पलटवार

अफरीदी के इस बयान के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी उसी अंदाज में अफरीदी को लताड़ते हुए कहा, 'वह कभी उन चीजों को सपोर्ट नहीं करेंगे, जो भारत के हितों के खिलाफ हों। एक भारतीय के तौर पर आप यही कहेंगे, जो हमारे देश के हित में है वह ही मेरे हित है। अगर कोई इसका विरोध करता है, तो निश्चित ही मैं उसका समर्थन कभी नहीं करूंगा।'

            

हम ऐसे लोगों को महत्तव क्यों दें: कपिल देव

अफरीदी के इस कमेंट के जवाब में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा, '(अफरीदी) वह है कौन? हम उसे क्यों महत्व दे रहे हैं? कुछ लोगों को हमें बिल्कुल भी महत्व देने की जरूरत नहीं है।'

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: सुरेश रैना

भारतीय टीम के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी ट्वीटर पर अफरीदी करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीर वो पुण्य भूमि है, जहां मेरे पूर्वजों का जन्म हुआ था। यह भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि अफरीदी भाई पाकिस्तानी सेना से हमारे कश्मीर में आतंकवाद और छद्म युद्ध रोकने के बारे में भी पूछें। हम शांति चाहते हैं, खूनखराबा और हिंसा नहीं।'

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें