विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो मुझसे वसूली करना चाहता था', कुक के साथ मारपीट के आरोपों पर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी; लिखा भावुक पोस्ट

Published: Sun, 12 Jul 2026 04:09 PM (IST)

पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह पर अपने कुक के साथ मारपीट का आरोप लगा था। इसको लेकर शशांक ने चुप्पी तोड़ी है और भावुक पोस्ट किया है।

शशांक सिंह

शशांक सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज शशांक सिंह पिछले महीने चर्चा में रहे थे। उनके ऊपर अपने कुक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। दावा किया गया था कि खाने का स्वाद बिगड़ने के बाद शशांक और उनके पिता शैलेष सिंह ने कुक के साथ मारपीट की।

इस मामले को लेकर शशांक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। उनका कहना है कि कुक द्वारा झूठे आरोप लगाए गए और उसका इरादा वसूली करने का था। गौरतलब है कि शशांक और उनके पिता पर ये आरोप भी लगाया गया था कि उन्होंने अपने कुक का फोन भी छीन लिया था। अब इसी मामले को लेकर शशांक ने सफाई दी है और एक भावुक पोस्ट किया है।

शशांक सिंह ने किया भावुक पोस्ट

शशांक ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक घटना ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया। इसने मुझे ऐसे सबक सिखाए, जो मैं जीवनभर याद रखूंगा। मैं ये सहानुभूति पाने के लिए नहीं लिख रहा हूं। एक खिलाड़ी के रूप में मैंने काफी आलोचना झेली है लेकिन ये घटना अलग थी। मुझे रातों-रात ऐसा इंसान बना दिया गया, जिसने अपने से कम सुविधा संपन्न व्यक्ति के साथ मारपीट की। लोगों ने सच समझना भी जरूरी नहीं समझा। हमने बाद में वीडियो देखा, तो पता चला कि वो व्यक्ति हमारे घर से ठीक-ठाक गया था लेकिन वापस आते समय इतना घायल कैसे हो गया।"

शशांक ने आगे लिखा, "बाद में हमें पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही 9 एफआईआर दर्ज थीं। इसमें घर में चोरी और हत्या का प्रयास का शामिल है। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने तीन अलग-अलग नाम इस्तेमाल कर रहा था। मुझे लगता है कि उसकी योजना थी कि एफआईआर दर्ज कर मुझ पर दबाव बनाए और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होने के नाते मैं उसे पैसे दूं। ये एफआईआर कम और वसूली के लिए बनाया जाने वाला दबाव अधिक लग रहा था।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shashank Singh (@shashanksingh027)

शशांक ने झूठे मामले में फंसाने का लगाया आरोप

शशांक ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश थी। उन्होंने उन खबरों की भी आलोचना की जिसमें उनके ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। उनका कहना है कि 30 अप्रैल को जिस दिन ये खबरें सामने आईं, तो वे आईपीएल में खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें- Cricket Tales: 1 गेंद पर लुटाए 21 रन... ऐसी गेंदबाजी जिसने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, कौन है ये गेंदबाज?

यह भी पढ़ें- फॉर्म नहीं, तो फिर क्या? श्रेयस अय्यर ने बताई वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर करने की असली वजह