विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादाब खान ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी, आलोचना करने वालों को बताई क्रिकेट की सच्चाई

Published: Tue, 16 Jul 2024 05:53 PM (IST)

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिसके कारण वह आलोचकों के ...और पढ़ें

शादाब खान लंका प्रीमियर लीग में मचा रहे हैं धमाल
शादाब खान लंका प्रीमियर लीग में मचा रहे हैं धमाल

HighLights

  1. शादाब खान ने टी20 वर्ल्ड कप के खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
  2. लंका प्रीमियर लीग में धमाल मचा रहे हैं शादाब खान
  3. लंका प्रीमियर लीग में 7 मैचों में ले चुके हैं 16 विकेट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान का टी20 वर्ल्ड कप-2024 में प्रदर्शन काफी खराब रहा था। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे और न ही उनकी लेग स्पिन टीम के काम आ पा रही थी। इसी कारण शादाब की जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन अब शादाब अपनी फॉर्म में लौट चुके हैं और लंका प्रीमियर लीग में जमकर धमाल मचा रहे हैं।

शादाब इस लीग में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन के पहले ही मैच में शादाब ने कैंडी फाल्कंस के खिलाफ हैट्रिक ली। इसके बाद तो शादाब रुके नहीं और 16 विकेट ले चुके हैं। रविवार को उन्होंने जाफना किंग्स के खिलाफ चार विकेट लिए। ये उनका इस सीजन तीसरा फोर विकेट हॉल है। शादाब लगातार अच्छा कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के अपने खराब दौर को याद किया है।

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की ये काबिलियत उन्हें बनाएगी टेस्ट में बेस्ट, बस मौके का इंतजार, पूर्व कोच ने जमकर की तारीफ

प्रोसेस पर ध्यान

शादाब ने कहा है कि क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है कि आप अच्छा करते तो कई बार नहीं करते हो लेकिन इस बीच खिलाड़ी को निरंतरत बनाए रखते हुए अपनी प्रोसेस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं तीन महीने से संघर्ष कर रहा था। मैंने पिछले सात इंटरनेशनल मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया। मैं यहां आया, गेंदबाजी शुरू की और अब मैं विकेट ले रहा हूं। ये क्रिकेट की सुंदरता है। आपको इस तरह की स्थितियों का भी लुत्फ लेना चाहिए। कई बार आप अच्छा करते हो, कई बार नहीं करते हो, लेकिन जो प्रोसेस आप फॉलो करते हो उसमें निरंतरता होनी चाहिए।"

वैरिएशंस की जरूरत

शादाब ने लंका प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के पहले मैच को याद किया और कहा कि पिच स्पिनरों की मददगार थी लेकिन फिर इस लेग स्पिनर ने माना की टी20 में सफल होने के लिए स्पिनरों के पास अलग-अलग तरह की गेंदें होनी चाहिए। शादाब ने कहा, "पिच हमारी मदद कर रही थी क्योंकि ये धीमी थी और गेंद इस पर रुककर आ रही थी। लेकिन इन दिनों टी20 क्रिकेट काफी मुश्किल हो गई है क्योंकि यहां 200 रन भी आसानी से चेज हो जाते हैं। एक स्पिनर के तौर पर आपके पास वैरिएशंस होने चाहिए। अगर फ्लैट पिच पर आपके पास वैरिएशंस नहीं होंगे तो आपको रन पड़ेंगे।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर आपके पास वैरिएशन होंगे। आप विकेट ले सकते हैं और रन भी रोक सकते हैं। इसलिए ये काफी अहम है कि आप गेंद को अच्छे एरिया में फेंकें।"

यह भी पढ़ें- हाई-प्रेशर मैच में Rohit Sharma कैसे बन जाते हैं ‘कैप्टन कूल’? हिटमैन ने खोला बहुत बड़ा राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।