विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिखर धवन की गर्दन पर लगी गेंद तो तुरंत गरजे और संजू सैमसन से कहा- 'देख कहीं गेंद टूट तो नहीं गई'

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 08 Sep 2019 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 08:19 AM (IST)

इंडिया ए के लिए खेलते हुए शिखर धवन की गर्दन पर गेंद लगी और उसके बाद उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज ...और पढ़ें

शिखर धवन की गर्दन पर लगी गेंद तो तुरंत गरजे और संजू सैमसन से कहा- 'देख कहीं गेंद टूट तो नहीं गई'
शिखर धवन की गर्दन पर लगी गेंद तो तुरंत गरजे और संजू सैमसन से कहा- 'देख कहीं गेंद टूट तो नहीं गई'

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक वनडे मैच खेला जिसमें वो इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। इस वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) साउथ की गर्दन पर चोट लग गई थी। दरअसल इस मैच में टीम इंडिया ए की बल्लेबाजी चल रही थी तब पहली पारी के तीसरे ओवर में ये घटना घटी। धवन इस ओवर में ब्यूरेन हैंड्रिक्स की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। हैन्ड्रिक्स की जिस गेंद पर धवन को चोट लगी वो उसे स्कूप करना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने धवन की मंशा को भांप लिया और शॉर्ट गेंद फेंक दी। धवन को यकीन नहीं था कि हैंड्रिक्स शॉर्ट गेंद फेंक देंगे पर ऐसा हुआ। 

चूकि धवन इस गेंद पर पहले ही एक्रॉस जा चुके थे ऐसी स्थित में वो असमंजस में  आ गए कि क्या करें क्या नहीं करें। हालांकि उन्होंने इस गेंद पर बचने की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। आखिरकार गेंद उनकी गर्दन से जाकर टकरा गई और वो चोटिल हो गए। इसके बाद मैदान पर फीजियो आए और उन्होंने धवन का इलाज किया। फिर धवन फिट हो गए और खेलना जारी रखा। धवन ने इस मैच में 36 गेंदों पर 5 चौके व 4 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 48 गेंदों पर 91 रन बनाए और टीम इंडिया ने वर्षा से बाधित मैच में 20 ओवर में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में संजू व धवन ने दूसरे विकेट के लिए 135 रन की शतकीय साझेदारी की। 

बाद में धवन ने इस घटना का विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We fall, we break, we fail... But then... WE RISE, WE HEAL, WE OVERCOME.

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

धवन के इस वीडियो को शेयर करने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इसका जवाब दिया और बताया कि चोट लगने के बाद धवन ने उनसे क्या कहा। संजू ने कहा कि गेंद जब धवन की गर्दन पर लगी तो उन्होंने मुझसे कहा कि बॉल को देख टूट गया होगा। इसके बाद धवन ने भी संजू को तुरंत जवाब दिया और लिखा कि तुम्हारे साथ बल्लेबाजी करके काफी मजा आया। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें