एक पोस्ट की इतनी बड़ी कीमत! सऊदी अरब में श्रीलंकाई युवक को मिली मौत की सजा, जान बचाने के लिए सनथ जयसूर्या ने लगाई गुहार
सनथ जयसूर्या ने श्रीलंकाई युवक अनोझन शिवरासा की मौत की सजा माफ करने के लिए गुहार लगाई।
-1791638596004_m.webp)
सनथ जयसूर्या और अनोझन शिवरासा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब ने हाल ही में श्रीलंका के 24 साल के प्रवासी वर्कर अनोझन शिवरासा को पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप में फांसी की सजा सुना दी थी, जिसके बाद श्रीलंका में हलचल मच गया। इस दौरान श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने शिवरासा को माफ करने के लिए सऊदी सरकार से गुहार लगाई है।
बता दें कि शिवरासा मुश्किल से एक साल पहले ही बैटरी फैक्ट्री में बतौर टेक्निकल इंजीनियर काम करने के लिए सऊदी अरब शिफ्ट हुए थे। मगर सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अब वो अपने मौत की कगार पर खड़े हैं।
सनथ जयसूर्या ने जान बचाने के लिए लगाई गुहार
शिवरासा की मौत की सजा ने पूरे श्रीलंका को झकझोर दिया है। सरकार ने भी शिवरासा के परिवार को आश्वासन दिया है कि वो उनके बेटे को बचाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। इस बीच पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भी शिवरासा को माफ करने के लिए गुहार लगाई है।
जयसूर्या ने एक्स पर लिखा, "श्रीलंकाई होने के नाते, हम अपने धर्म या जातीयता से ऊपर उठकर एकजुट हैं। हम सऊदी अरब की सरकार से विनम्रतापूर्वक अपील करते हैं कि वे मानवीय आधार पर हमारे साथी श्रीलंकाई, शिवरासा अनोझन को माफ करने पर विचार करें।"
As Sri Lankans, we stand together, regardless of our religion or ethnicity. We humbly appeal to the Kingdom of Saudi Arabia to kindly consider granting a pardon to our fellow Sri Lankan, Sivarasa Anojan, on humanitarian grounds. @FaisalbinFarhan @KSAMOFA
— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) October 10, 2026
क्या है पूरा मामला?
इस मामले की शुरुआत जून में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय में एक वायरल वीडियो में देखा गया था कि धार्मिक यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के साथ चल रहे कुत्ते को एक व्यक्ति लात मार रहा था। इसके अलावा,उस व्यक्ति ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
शिवरासा ने इसी का जवाब देते हुए तमिल भाषा में कुछ कमेंट कर दिया, जिसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान मान लिया गया। हालांकि, शिवरासा ने कमेंट कुछ देर बाद डिलीट भी कर दिया। इसके बाद वीडियो बनाकर माफी भी मांगी। मगर कुछ यूजर्स ने उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर शिवरासा के कंपनी वालों को भेज दिया।
जुलाई में सुनाई गई पांच साल की सजा
शिवरासा को इसके बाद जुलाई में हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्हें देश की साइबरक्राइम नियम के तहत पांच साल की सजा और आठ लाख यूएस डॉलर का जुर्माना ठोक दिया गया।
मामला यहीं नहीं रुका, पिछले महीने सरकारी वकीलों ने शिवरासा पर शरिया कानून के तहत मुकदमा चलाने की मांग की। कोर्ट ने इस मांग को मंजूरी दे दी
और फिर उन्हें मौत की सजा सुना दी गई। हालांकि, अभी तक उनके सजा की कोई आधिकारिक समय तय नहीं हुई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या श्रीलंका सरकार शिवरासा के सजा पर रोक लगा पाएगी या नहीं।
