विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर उठा Slapgate का धुआं, श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर लगाए एक करोड़ कमाने के आरोप; मच गया हड़कंप

Published: Sat, 25 Apr 2026 03:19 PM (IST)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीसंत का कहना है कि ...और पढ़ें

श्रीसंत ने हरभजन सिंह से तोड़े संबंध

श्रीसंत ने हरभजन सिंह से तोड़े संबंध

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 के पहले सीजन में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच विवाद हो गया था। ये विवाद काफी गहरा गया था। हरभजन सिंह उस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे तो वहीं श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेल रहे थे। एक मैच के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। ये मामला लंबे समय से दबा था, लेकिन श्रीसंत के एक दावे ने फिर इसे जिंदा कर दिया है।

साल 2008 में मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इसके कारण हरभजन को सजा भी मिली थी और उन्हें पूरे सीजन के लिए बैन होना पड़ा था। मामले के काफी सालों बाद हरभजन ने इसे लेकर श्रीसंत से माफी भी मांगी थी, लेकिन अब श्रीसंत ने हैरान करने वाला दावा किया है।

कमा लिए पैसे

श्रीसंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी और हरभजन की बात नहीं हुई है और भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर ने इस मामले से एक करोड़ रुपये कमा लिए हैं। श्रीसंत ने मलयाली भाषा के पोर्टल मातृभूमि को दिए इंटरव्यू में बताया, "मैं किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कुछ भी नहीं कहा। मैं पहली बार ऐसा करने जा रहा हूं। हाल के समय तक कुछ परेशानिया नहीं थीं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस मामले को लेकर एड बनाया। उस एड से उन्होंने तकरीबन 80 लाख से एक करोड़ रुपये कमाए।"

श्रीसंत ने आगे बताया, "मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हें माफ कर दूंगा लेकिन कभी भूलूंगा नहीं। अगर कोई आपके साथ गलत करता है तो आप उसे माफ कर दें, लेकिन उसने क्या किया ये भूलें नहीं। अगर आप भूल गए तो वह दोबारा ऐसा करेंगे। वह इस बात के सबसे बड़े उदाहरण हैं। इसमें कोई शक नहीं है।"

तोड़ दिए संबंध

हरभजन की हरकत से आहत श्रीसंत ने कहा है कि वह पूर्व ऑफ स्पिनर को भाई की तरह मानते थे, लेकिन उन्होंने अब उनसे सारे रिश्ते खत्म कर दिए। उन्होंने कहा, "मेरा अब उस इंसान से कोई संबंध नहीं है। मैं उन्हें भाई कहता था, लेकिन बीते एक - दो महीनों में उन्होंने ये एड किया। अब मैंने उन्हें इंस्टाग्राम से भी ब्लॉक कर दिया है।"

यह भी पढ़ें- IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स हुई मजबूत, टीम में आया खूंखार गेंदबाज

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: 'उसने दूसरी बार...', विराट कोहली ने जीत के बाद इस बल्लेबाज की तारीफों के बांधे पुल