विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स हुई मजबूत, टीम में आया खूंखार गेंदबाज

Published: Sat, 25 Apr 2026 12:05 PM (IST)

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में तूफानी गेंदबाजी की एंट्री हुई है जो अभी ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ा खूंखार गेंदबाज

  2. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली मजबूत

  3. पंजाब को इस गेंदबाज से हो सकती है परेशानी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को आज आईपीएल-2026 के मैच में अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करना है। इस मैच से पहले दिल्ली के लिए खुशखबरी आई है। उसका एक खूंखार गेंदबाज टीम से जुड़ गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

इस खूंखार गेंदबाज का नाम है मिचेल स्टार्क। स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट के कारण बाहर थे। ये चोट उन्हें एशेज सीरीज में लगी थी। इसके बाद वह बिग बैश लीग में कैच पकड़ते हुए चोटिल हो गए थे। उनको फरवरी में वापसी करनी थी, लेकिन उनका रिहैब लंबा खिंच गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी हरी झंडी

उनकी रिकवरी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 23 अप्रैल को उनको हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे और टीम से जुड़े। दिल्ली ने शनिवार सुबह एक वीडियो जारी कर स्टार्क के टीम से जुड़ने की जानकारी दी। स्टार्क गुरुवार को ही टीम में शामिल हो गए थे। बहुत संभावना है कि वह आज होने वाले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरें।

उनकी गैरमौजूदगी में लुंगी एंगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

पिछले साल हुए थे टीम में शामिल

स्टार्क साल 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। लेकिन 2025 में उन्हें टीम ने रिटेन नहीं किया था। ऐसे में मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साल उन्होंने अपनी गेंदबाजी से शानदार दम दिखाया। उन्होंने 14 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे।

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: 'उसने दूसरी बार...', विराट कोहली ने जीत के बाद इस बल्लेबाज की तारीफों के बांधे पुल

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: रिकॉर्डधारी कोहली और पडिक्कल ने तोड़ा 'सुदर्शन चक्र', बेंगलुरु ने एकतरफा अंदाज में गुजरात को हराया