विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप पर तोड़ी चुप्‍पी, हिटमैन ने फैंस की उलझन बढ़ा दी

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:03 PM (GMT+05:30)

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? ये सवाल पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में घूमता रहा है। इसको लेकर अब खुद रोहित ने जवाब दिया है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनकी ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आई थी। दरअसल, रोहित के विश्व कप में खेलने को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि वे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

मुख्य कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी इसको लेकर स्पष्ट जवाब देते नहीं दिखे हैं। ऐसे में जब रोहित का बल्ला शांत रहता है, तो ऐसी खबरें सामने आती हैं कि उन्हें टीम मैनेजमेंट बाहर का रास्ता दिखा सकता है। हालांकि, हिटमैन ने हर बार पलटवार किया और इसका ताजा उदाहरण इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में देखने को मिला, जब उन्होंने शतक लगाया। इस पारी के साथ रोहित ने संन्यास की अटकलों पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा दिया था। अब उन्होंने खुद इस पर जवाब दिया है।

रोहित शर्मा ने विश्व कप में खेलने को लेकर तोड़ी चुप्पी

मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के एक कार्यक्रम में रोहित के विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया। रोहित ने विश्व कप में खेलने को लेकर जवाब दिया और कहा, "अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है और उस समय देखेंगे।" इसके अलावा रोहित से सवाल किया गया कि अगर टीम इंडिया 2027 मे विश्व कप जीतती है, तो क्या 2024 की तरह बस परेड की जाएगी? इस पर शर्मा ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता है कि अब बस परेड संभव होगी।"

गौरतलब है कि 2024 में टीम इंडिया ने 11 सालों के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को रोहित की अगुवाई में समाप्त किया था। भारत ने यूएसए और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप पर कब्जा जमाया था। जीत के बाद मुंबई में बस परेड का आयोजन किया गया था, जिसमें फैंस और खिलाड़ियों ने भारत की जीत का जश्न मनाया था।

BCCI ने रोहित के संन्यास की अटकलों को किया था खारिज

बीसीसीआई की हाल ही में सालाना बैठक हुई थी, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और सीईओ के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण भी पहुंचे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि रोहित अच्छा खेल रहे हैं, तो उनके संन्यास की बातें क्यों हो रही हैं? उन्होंने अपने आखिरी मैच में 138 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच पर मंडराया खतरा, मुकाबले की तारीख में हो सकता है बदलाव

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026: 'मैं एक अच्छा कप्तान हूं', खिताब जीतने के बाद Ishan Kishan ने सेलेक्‍टर्स को दिया करारा जवाब