रोहित ने युजवेंद्रा चहल को 'भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खजाना' घोषित किया और कर दिया ट्रोल
रोहित शर्मा और युजवेंद्रा चहल की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग खिंचते सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फनी खिलाड़ी युजवेंद्रा चहल 30 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर उनसे साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अलग-अलग तरीकों से बड़े ही फनी अंदाज में विश किया। उन्हें टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, कुलदीप यादव, युवराज सिंह ने भी विश किया। अब हिटमैन रोहित शर्मा ने भी युजवेंद्रा चहल को अलग ही अंदाज में शुभकामनाएं दीं। रोहित व चहल की दोस्ती काफी गहरी है और वो उन्हें पहले भी गोट कह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चहल को भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खजाना करार दिया।
रोहित शर्मा ने चहल को विश करते हुए मुंबई इंडियंस की जर्सी वाली तस्वीर शेयर की और लिखा कि आप भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय खजाना है और आपको जन्मदिन मुबारक हो।
Many happy returns to India’s greatest national treasure #GOAT @yuzi_chahal pic.twitter.com/H4QBSCiDDS— Rohit Sharma (@ImRo45) July 23, 2020
रोहित शर्मा और युजवेंद्रा चहल सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं और एक दूसरे की खिंचाई भी करते नजर आते हैं। हाल ही में चहल ने रोहित को ट्रोल कर दिया था जब उन्होंने रियल मैड्रिड के 34वीं बार ला लीगा खिताब जीतने पर सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट डाली थी। वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने रोहित शर्मा को अपना बड़ा भाई भी बताया था। सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं चहल अक्सर उनकी पत्नी रितिका के साथ भी मजाक करते रहते हैं।
रोहित शर्मा और युजवेंद्रा चहल दोनों एक साथ 2011 से लेकर 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे और दौरान ही दोनों की दोस्ती गहरी हुई। चहल ने अपना आइपीएल डेब्यू रोहित शर्मा की कप्तानी में ही किया था और उनसे पहले मैच में भी रोहित ही कप्तान थे। 2014 आइपीएल सीजन से पहले ही मुंबई ने चहल को रीलीज कर दिया था और उसके बाद वो विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी का हिस्सा बने थे। इसके बाद वो इंडिया ए टीम में चयनित हुए और फिर उनका डेब्यू टीम इंडिया में 2016 में हुआ था।