विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Riyan Parag: 'कभी न कभी भारतीय टीम में मुझे चुनना ही होगा...', खुद पर रियान को है पूरा भरोसा, सेलेक्टर्स का खींचा ध्यान

Published: Thu, 30 May 2024 08:14 AM (IST)

म के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपने कौशल और प्रतिभा पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से ...और पढ़ें

Riyan Parag: 'कभी न कभी भारतीय टीम में मुझे चुनना ही होगा...'
Riyan Parag: 'कभी न कभी भारतीय टीम में मुझे चुनना ही होगा...'

मुंबई, प्रेट्र: असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपने कौशल और प्रतिभा पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पराग ने कहा कि कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा। यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा।

असम के 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रायल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आइपीएल में 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए हैं। पराग ने कहा कि जब मैं रन नहीं बना रहा था, तो मैंने पहले साक्षात्कार में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा।

उन्होंने कहा कि यह मेरा खुद पर विश्वास है। यह मेरा अहंकार नहीं है। जब मैंने 10 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी।'ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिंबाब्वे दौर के लिए चुना जाएगा। पराग ने कहा, 'यह अगला दौरा होगा या छह महीने में एक दौरा होगा या फिर एक वर्ष में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है। यह चयनकर्ताओं का काम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।