विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह वायरस बन गया है', पंजाब किंग्‍स की खराब फील्डिंग पर भड़के रिकी पोंटिंग; गुस्‍से में बहुत कुछ बोल गए

Published: Thu, 07 May 2026 03:56 PM (IST)

पंजाब किंग्‍स को आईपीएल 2026 के पिछले 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम अब प्‍वाइंट्स टेबल में पहले स्‍थान से दूसरे नंबर पर आ गई है। 

रिकी पोंटिंग।

रिकी पोंटिंग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्‍स आईपीएल 2026 में जैसा खेल रही थी उससे लगने लगा था कि वह पहली ट्रॉफी से दूर नहीं हैं। हालांकि, विजयी रथ पर सवार पंजाब को पिछले 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली टीम अब प्‍वाइंट्स टेबल में पहले स्‍थान से दूसरे नंबर पर आ गई है।

पंजाब ने टपकाए कैच

बुधवार रात सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स को 33 रन से शिकस्‍त दी। इस मैच में पंजाब की खराब फील्डिंग देखने को मिली। पंजाब ने 3 कैच टपकाए। जिसकी कीमत टीम को हार का सामना कर चुकानी पड़ी। PBKS की खराब फील्डिंग देख कोच रिकी पोंटिंग का गुस्‍सा फूट पड़ा।

यह वायरस बन गया

रिकी पोंटिंग ने जियोस्टार से बातचीत में खराब फील्डिंग को लेकर कहा, "यह हमारे लिए एक तरह का वायरस बन गया है। हमने इस सीजन में कई कैच छोड़े हैं। प्‍लेयर्स ने इस सीजन में कड़ी मेहनत की है। बेचारे शशांक, ऐसा लगता है जैसे गेंद उनका पीछा कर रही है। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वह कुछ मैच नहीं खेल पाए। उन्हें ठीक होने में कुछ सप्‍ताह लग गए। उन्होंने खेल के लिए शारीरिक रूप से फिट होने के लिए हर संभव प्रयास किया है। हमने पिछले पांच-छह दिनों में उन्हें कई कैच पकड़ने का अभ्यास कराया है।"

ऐसे कैच को लपकना चाहिए

रिकी ने कहा, "मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा। हमने कल रात यहीं अभ्यास किया। इन मैदानों पर आने का यही तो फायदा है। आपको एक-दो सेशन अंडर लाइट्स करने का मौका मिलता है, ताकि आप माहौल को समझ सकें। इसलिए इन गलतियों का कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता। जब ऐसा कैच मिले, तो उसे लपकना ही चाहिए।"

 

 

 

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो ईशान किशन (55) और हेनरिक क्‍लासेन (69) की फिफ्टी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। दोनों ही प्‍लेयर्स को जीवनदान मिला, जिसका उन्‍होंने भरपूर फायदा उठाया। अभिषेक शर्मा (35) और ट्रेविस हेड (38) ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी। जवाब में कूपर कोनोली (107) के शतक की मदद से पंजाब किंग्‍स तय ओवर में 202 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें- पंजाब की लगातार जीत के बावजूद खुश नहीं हैं रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों को जमकर लगाई फटकार

यह भी पढ़ें- 'टारगेट सिर्फ ट्रॉफी', पिछले साल का बदला लेने को तैयार PBKS; कप्तान श्रेयस अय्यर की हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।