विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कोई इंसान के साथ ऐसा नहीं करता', रवि शास्त्री ने इमरान खान को लेकर उठाई आवाज; पाकिस्तान को किया बेइज्जत

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:53 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की वकालत की है। ...और पढ़ें

इमरान खान के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री

इमरान खान के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की वकालत की है। शास्त्री ने कहा है कि पाकिस्तान को पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले इमरान की जो हालत है उसे देखते हुए उन्हें जेल से बाहर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार इमरान के साथ जो कर रही है वो मानवीय नहीं है।

पाकिस्तान ने इमरान खान को भ्रष्टाचार के आरोपों में रावलपिंडी की जेल में कैद किया हुआ है। वह साल 2023 से जेल में हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका स्वास्थ्य काफी खराब है। उनको आंखों में परेशानी भी हो रही है। बावजूद इसके पाकिस्तान की सरकार उनका इलाज नहीं करा रही है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान इमरान के दोनों बेटों ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने शक जताया था कि जेल में उनके पिता की हत्या की जा सकती है।

इंसान नहीं है हकदार

इमरान के समर्थन में कई दिग्गज उतर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सात पूर्व कप्तानों ने अपनी सरकार को लेटर लिख इसमें दखल देने की मांग तक कर डाली है। शास्त्री ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा कि जो सलूक इमरान के साथ किया जा रहा है वो किसी भी इंसान के साथ नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं राजनेता नहीं हूं, लेकिन उनके साथ जिस तरह से सलूक किया जा रहा वो देखना हैरान करने वाला है। कोई भी किसी इंसान के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करता। इंसानियत के पैमानों पर देखूं तो, इमरान के साथ इस समय जो हो रहा है वह उसके हकदार नहीं हैं। मैं सिर्फ अपने बारे में नहीं कह रहा, मुझे लगता है कि पूरे विश्व में ऐसे क्रिकेटर होंगे जो मेरी इस बात का समर्थन करेंगे।"

इमरान ने क्रिकेट को काफी कुछ दिया

शास्त्री ने कहा है कि इमरान ने क्रिकेट को काफी कुछ दिया है। भारत के पूर्व कोच ने उम्मीद जताई है कि इमरान जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होंगे क्योंकि उन्होंने क्रिकेट को जो दिया है वो शानदार है। युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना और उन्हें आगे ले जाना। उन्होंने 40 साल की उम्र में कप्तानी करते हुए युवा टीम के साथ विश्व कप जीता था।"

शास्त्री ने कहा, "उम्मीद है कि वह बाहर आएंगे और उनके साथ अच्छा सलूक होगा। वह काफी लंबे समय से जेल में हैं।"

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ 'एके-47' सेलिब्रेशन करने वाले साहिबजादा फरहान बने पाकिस्‍तान के नए T20I कप्‍तान, आगा की हुई छुट्टी

यह भी पढ़ें- 'सोशल मीडिया के लिए नौटंकी करते हैं', वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने पर पाकिस्तानी दिग्गज ने अपनी ही टीम का उड़ाया खूब मजाक