विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे जान से मारने की धमकी मिली, PCB के पूर्व अध्यक्ष ने किया खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 01 Jan 2023 04:21 PM (IST)

पीसीबी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा लगातार पीसीबी पर हमला बोल रहे हैं। बोर्ड के मौजूदा ...और पढ़ें

रमीज राजा ने किया चौंकाने वाले खुलासे। फाइल फोटो
रमीज राजा ने किया चौंकाने वाले खुलासे। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक वाइटवाश के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। रमीज राजा को पीसीबी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। साथ ही उनकी पूरी समिति को बर्खास्त कर दिया गया। नजम सेठी को रमीज राजा के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पीसीबी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा लगातार पीसीबी पर हमला बोल रहे हैं। बोर्ड के मौजूदा सदस्यों के खिलाफ भड़काऊ आरोप लगा रहे हैं। समा टीवी के एक इंटरव्यू में रमीज राजा ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान जान से मारने की धमकियां मिलीं और इसलिए उन्हें बुलेट प्रूफ कार से आना जाना पड़ता था।

बुलेट प्रुफ कार से करनी पड़ती थी यात्रा

पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने कहा “मुझे जान से मारने की धमकी मिली। आपको बुलेट प्रूफ कार तब तक नहीं मिल सकती जब तक आपको जान से मारने का खतरा न हो। वह कार पीसीबी के पास है। मैंने वह नहीं खरीदा। मेरे उत्तराधिकारी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।”

रमीज राजा ने यह भी कहा कि 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्हें यह धमकी मिली थी। उन्होंने कहा, “मैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान आने के बाद से मुझे धमकियां मिलीं। डीआईजी साहब मेरे घर आए थे, वहां पूरी रिपोर्ट बनी थी।”

लगातार पीसीबी पर लगा रहे आरोप

इससे पहले रमीज राजा ने नई पीसीबी प्रबंध समिति पर टिप्पणी की थी। राजा ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति के लिए पीसीबी के पूरे संविधान को बदलना पड़ा। मैंने इसे दुनिया में कहीं भी नहीं देखा है। उन्होंने मुख्य चयनकर्ता को बदल दिया है।”

इस बीच, एक नई अंतरिम चयन समिति का गठन किया गया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता नामित किया गया है। अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम को भी पैनल में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- बच्चों की तरह कर रहे हैं रमीज राजा जैसे खिलौना छीन लिया हो, पूर्व ओपनर ने कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।