Move to Jagran APP

ऋषि कपूर के निधन से दुखी हुए पृथ्वी शॉ ने रिट्वीट किया उनका पुराना ट्वीट, आप भी देखिए

ऋषि कपूर के निधन से भारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी दुखी हैं और उन्होंने उनके पुराने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 03:04 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 03:04 PM (IST)
ऋषि कपूर के निधन से दुखी हुए पृथ्वी शॉ ने रिट्वीट किया उनका पुराना ट्वीट, आप भी देखिए
ऋषि कपूर के निधन से दुखी हुए पृथ्वी शॉ ने रिट्वीट किया उनका पुराना ट्वीट, आप भी देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। जनवरी का महीना था और साल था 2018, भारत की युवा यानी अंडर 19 टीम न्यूजीलैंड में विश्व कप खेल रही थी। उस विश्व कप को भारतीय टीम ने जीता था। उसी दौरान क्रिकेट बड़े फैन और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया था। ऋषि कपूर ने अपने इस ट्वीट में भारत की अंडर 19 टीम के दो युवा खिलाड़ियों का जिक्र किया था और बताया था कि ये दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य होंगे।

loksabha election banner

दरअसल, ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल आइपीएल और भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सुपरस्टार हैं। ऋषि कपूर की ये भविष्यवाणी सही हुई और दोनों ने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली। अब चूंकि, ऋषि कपूर का गुरुवार 30 अप्रैल को निधन हो गया है। ऐसे में पृथ्वी शॉ ने उनको याद किया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर को लेकर पृथ्वी शॉ ने कहा है कि मैं भी आपकी तरह खेल का सेवक बनूंगा।

दाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने ऋषि कपूर का दो साल पुराना ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा है, "दुखद समाचार के बारे में सुनकर हम सभी हैरान हैं। हमेशा आपके अभिनय और आकर्षक व्यक्तित्व की प्रशंसा की जाती रही है। मैं हमेशा उस खेल का विनम्र सेवक बनने की कोशिश करूंगा, जिसे मैं वैसे ही खेलना पसंद करता हूं जैसे आप फिल्मों के महान एंबेसडर रहे हैं। आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर ऋषि कपूर।"

बता दें कि ऋषि कपूर क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक थे। क्रिकेट देखना उनको काफी पसंद था और अक्सर वे चुटीले ट्वीट टीम और खिलाड़ियों पर करते रहते थे। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कई बार खिंचाई भी की थी। यहां तक कि वे कुछ बातों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी होते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.