IPL 2020 से पहले पृथ्वी शॉ के डेट की खबरें आई सामने, किस अभिनेत्री के साथ जुड़ रहा नाम
ऐसी खबरें हैं कि दिल्ली कैपिटल्स का यह युवा ओपनर इन दिनों किसी अभिनेत्री को डेट कर रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सचिन तेंदुलकर कहे जा रहे मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग से ज्यादा अपनी डेटिंग की वजह से चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि दिल्ली कैपिटल्स का यह युवा ओपनर इन दिनों किसी अभिनेत्री को डेट कर रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुंबई की ही रहने वाली अभिनेत्री प्राची सिंह को पृथ्वी डेट कर रहे हैं।
भारत की तरफ से महज 18 साल की उम्र में धमाकेदार डेब्यू करने वाले पृथ्वी ने पहले ही मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। इसके बाद लगातार दूसरे मुकाबले में भी शतक के करीब पहुंच कर चूक गए थे। पृथ्वी के खेल पर दिग्गज सचिन तेंदुलकर बारीकी से नजर रखते हैं और क्रिकेट के जानकार उनके अंदर सचिन की छवि देखते हैं। दिग्गज तो पृथ्वी को ब्रायन लारा और सचिन का उत्तराधिकारी मानते हैं। लोगों का मानना है कि उनके अंदर इन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज जैसे महान क्रिकेटर बनने की काबिलियत है।
पृथ्वी शॉ कर रहे अभिनेत्री प्राची को डेट
ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दिनों पृथ्वी अभिनेत्री प्राची को डेट कर रहे हैं। यह खबरें इसलिए भी चर्चा में आई क्योंकि युवा क्रिकेटर के किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट पर प्राची के लाइक्स और कमेंट लगातार आ रहे हैं।
बातें इसलिए भी सामने आई हैं, क्योंकि पृथ्वी प्राची के कमेंट पर जवाब देना नहीं चूकते हैं। दोनों ही मुंबई के रहने वाले हैं। इस वजह से इनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगी हैं।
कौन हैं प्राची सिंह
प्राची सिंह एक अभिनेत्री हैं और मशहूर टीवी सीरियल उड़ान में काम कर चुकी हैं। वैसे तो प्राची एक मॉडल हैं और साथ ही डांस का भी शौक रखती हैं। प्राची ने बैले डांस सीखा है और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जाते हैं।
प्राची का फिल्म रोजा के गीत ये हसीन वादियां पर किया गया बेली डांस का वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है। लोग इसमें किए गए उनके डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।