विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Gautam Gambhir देश के लिए कितनों से दुश्मनी...', हेड कोच के बचाव में उतरा दिग्गज; आलोचकों को दिया करारा जवाब

Published: Wed, 15 Apr 2026 02:12 PM (IST)

Munaf Patel on Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का समर्थन ...और पढ़ें

HighLights

  1. गौतम गंभीर को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

  2. गौतम गंभीर देश के लिए कितनों से दुश्मनी ले रहा है- मुनाफ पटेल

  3. अगर गंभीर कोचिंग पद से हटे जो खिलाड़ियों को संभालना होगा मुश्किल- मुनाफ पटेल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Munaf Patel on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि अगर उन्हें उनकी पोजीशन से हटा दिया गया तो खिलाड़ियों को हैंडल करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीर को काफी लोग पसंद नहीं करते, लेकिन वो सच्चा इंसान है। 

Munaf Patel ने Gautam Gambhir का किया बचाव

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया के ‘बॉम्बे स्पोर्ट्स एक्सचेंज’ पॉडकॉस्ट में बात करते हुए मुनाफ पटेल ने कहा, "ये याद रखिएगा कि गौतम गंभीर जैसे हेड कोच को अगर हटा दिया जाता है तो खिलाड़ियों को हैंडल करना बेहद कठिन हो जाएगा। वो बहुत ईमानदार इंसान है। हमेशा वो सच कहते हैं और काफी लोगों को ये पसंद नहीं आता है। "

गंभीर, जिनके कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम ने तीन बड़े खिताब जीते हैं- चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनकी कोचिंग के अंतराल भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उनकी पोजीशन को लेकर लोगों को सवाल उठाने का मौका मिला।

हालांकि, मुनाफ, जो कि साल 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे, उन्होंने ये भी कहा कि गंभीर की मौजूदगी टीम में माहौल को कंट्रोल करने के लिए बेहद जरूरी है। मुनाफ ने आगे कहा,

"गंभीर ही एक ऐसे शख्स है, जो प्लेयर्स को अच्छे से हैंडल कर रहे हैं। उनके सिवा कोई और कोच खिलाड़ियों को अच्छे से हैंडल नहीं कर पाएगा, क्योंकि उनसे डरते हैं और गंभीर क्रिकेट से प्यार करते हैं ना कि पैसों से। आप कभी उन्हें पैसों के लिए लड़ते हुए नहीं देखेंगे। न ही उन्हें पैसे चाहिए और न वो ऐसे कभी बनेंगे। मैं कह रहा हूं कि गंभीर सच्चे इंसान है। वो सच कहते हैं, जो काफी लोगों को पसंद नहीं आता, क्योंकि वो जो भी कहते हैं मुंह पर कहते हैं। उसके मन में कोई विश्वासघात नहीं है।"

 

बता दें कि गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारतीय टीम के कोचिंग पद के लिए नियुक्त किया गया था। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिला। उनके कार्यकाल के एक साल से ज्यादा समय के बाद टेस्ट क्रिकेट के गिरावट को लेकर सवाल उठने लगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बीजीटी 2024-25 के बाद टेस्ट से संन्यास ले लिया। इस बीच पटेल ने कहा,

 

गंभीर के पास वो साहस (गट) है कि वो चाहें तो रोहित-विराट जैसे सुपरस्टार प्लेयर्स को ड्रॉप कर सकते हैं। वो सुपरस्टार हैं फिर भी टीम को गौतम गंभीर अच्छे से चला रहे हैं। उन बड़े नामों को मैनेज करना ही बड़ी बात है। कोहली-रोहित को किसी एक चीज के लिए कोई ना करके दिखा दे। गंभीर ऐसा कर सकते हैं तो आप सोचो कि वो देश के लिए, कोचिंग के लिए, कितनों से दुश्मनी मोल ले रहे हैं। अगर गंभीर तीन साल बाद कोचिंग से हटते हैं तो आप देखिएगा कि चीजें एकदम बिखर जाएगी ,क्योंकि वो कंट्रोल में टीम को रखते हैं।

-

मुनाफ पटेल

2028 तक बढ़ सकता है गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का करार 2027 में वनडे विश्व कप तक का है, लेकिन रिपोर्ट ऐसी सामने आई है कि उनके कार्यकाल में बढ़ोत्तरी हो सकती है। गंभीर अपना कार्यकाल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप तक बरकरार रखने के मूड में है। इतना ही नहीं, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, तब तक सूर्या कप्तानी में उनकी  पहली पसंद है। 

यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav के हाथों से छिन सकती है भारतीय टीम की कप्‍तानी, खराब फॉर्म बना भविष्‍य की टेंशन

यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर को किसी भी कीमत पर वापस लाओ', IPL 2026 में लगातार हार झेल रही कोलकाता को मिली बड़ी सलाह