विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गौतम गंभीर को किसी भी कीमत पर वापस लाओ', IPL 2026 में लगातार हार झेल रही कोलकाता को मिली बड़ी सलाह

Published: Fri, 10 Apr 2026 07:23 PM (IST)

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स संघर्ष कर रही है। वे अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। ...और पढ़ें

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

HighLights

  1. कोलकाता का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन

  2. आईपीएल 2026 में अब तक नहीं खुला जीत का खाता

  3. गौतम गंभीर को वापस लाने की मिली सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत निराशाजनक रही है। उन्होंने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और एक मैच में भी जीत नहीं मिली है। कोलकाता ने 2024 में तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था लेकिन पिछले सीजन भी वे अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे थे। इसके बाद जारी सीजन में भी वे अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं।

कोलकाता के खराब प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने केकेआर को बड़ा सुझाव दिया है। उनका कहना है कि केकेआर को हर संभव प्रयास कर गौतम गंभीर को वापस लाना होगा। उनका मानना है कि कोलकाता के लिए गंभीर सही विकल्प हैं और उनके आने से टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। बता दें कि गौतम, जब 2024 में मेंटोर थे तो 2024 में ये टीम चैंपियन बनी थी।

ललित मोदी ने कोलकाता को दी सलाह

ललित मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मुझे इसमें बिल्कुल भी शतक नहीं है कि गौत गंभीर कोलकाता के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। उन्हें टीम मैनेजमेंट में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए, जैसे शेन वॉर्न को इक्विटी विकल्प दिए गए थे। उन्हें टीम मैनेजमेंट में लंबे समय तक रखना चाहिए। वे खिलाड़ी के तौर पर नीलामी में नहीं आते हैं और उन्हें टीम का चेहरा बनाना चाहिए। गौतम को केकेआर अपना वैश्विक स्तर पर चेहरा बनाना चाहिए। उनसे बेहतर कोई नहीं है।"

गौतम गंभीर ने टीम को 3 बार बनाया चैंपियन

गंभीर ने कोलकाता को एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर 2 ट्रॉफी दिलाई थी। उनकी कप्तानी में केकेआर की टीम ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2024 में भी गंभीर, जब मेंटोर बने तो कोलकाता ने तीसी बार आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। कोलकाता के चैंपियन बनने के बाद गौतम भारत के हेड कोच बन गए और उनके बिना कोलकाता अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

मैनेजमेंट ने आईपीएल 2026 के लिए चंद्रकांत पंडित और अभिषेय नायर को केचिंग स्टाफ में शामिल किया। हालांकि, टीम के लिए शुरूआत निराशाजनक रही है। जारी सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों की चोट भी बड़ी समस्या रही है। हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे गेंदबाज चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह की साइन वाली इंडिया की जर्सी डस्‍टबिन में फेंकी थी, इस घमंडी गेंदबाज की हरकत का अब हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- 'वो विराट की तरह खेलते हैं', कोलकाता के खिलाफ मैच विनिंग पारी के बाद मुकुल चौधरी की तारीफ में कोच ने पढ़े कसीदे