विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो विराट की तरह खेलते हैं', कोलकाता के खिलाफ मैच विनिंग पारी के बाद मुकुल चौधरी की तारीफ में कोच ने पढ़े कसीदे 

Published: Fri, 10 Apr 2026 05:09 PM (IST)

लखनऊ के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद अब लखनऊ ...और पढ़ें

मुकुल चौधरी

मुकुल चौधरी

HighLights

  1. मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ लगाया अर्धशतक

  2. मुकुल को डेटा एनालिस्ट ने शामिल करने की दी थी सलाह

  3. जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने मैच विनिंग पारी खेलकर खुद को चर्चा का केंद्र बना लिया है। चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में अद्भुत पारी खेली और लखनऊ को लगभग एक नामुमकिन जीत दिलाई। इसके बाद लखनऊ के हेड कोट जस्टिन लैंगर ने उनकी तुलना दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से की है।

लैंगर ने उस डेटा एनालिस्ट का भी धन्यवाद दिया है, जिसने मुकुल को नीलामी में खरीदने के लिए कहा था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कहना है कि उनके पास भले ही अनुभव की कमी है लेकिन वे मैच में ऐसा खेले, जैसे उन्होंने 300 मैच खेले हों। उनका मानना है कि मुकुल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आंद्रे रसेल और टिम डेविड की तरह मैच फिनिश करने की ताकत रखते हैं।

जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा खुलासा

जियोस्टार से बात करते हुए लैंगर ने कहा, "हमने मुकुल को ट्रेनिंग कैंप में देखा था। इस देश में बहुत प्रतिभा है। हमारे डेटा एनालिस्ट श्रीनिवास को मैं धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमसे ये कहा था कि कोच हमें इस लड़के को अपनी टीम में लेना चाहिए। हम भाग्यशाली रहे कि हमने उसे अपनी टीम में शामिल किया। मुझे अच्छी बात ये लगती है कि वे सच्चे एथलीट हैं। विकेटों के बीच वे विराट कोहली की तरह दौड़ लगाते हैं।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आगे कहा, "उनके अंदर खेल की बहुत अच्छी समझ है। हमने अभ्यास मैच खेले थे और जिस तरह से वे खेले और बात की, उससे लगा कि वो 300 मैच खेल चुके हैं। उनके अंदर ताकत है और वे गजब के एथलीट हैं और उन्होंने थोड़ा क्रिकेट खेला है। टिम डेविड और आंद्रे रसेल जैसे बहुत कम खिलाड़ी हैं। मैं उनकी तुलना उनसे नहीं कर रहा हूं लेकिन ऐसे खिलाड़ी मैच को खत्म करने की ताकत रखते हैं। वे अभी 20 साल के हैं लेकिन उनकी आंखों में चमक दिखती है।"

मुकुल की कमाल की पारी

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मुकुल ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 54 रन बनाए। लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। चौधरी का साथ देने के लिए दूसरे छोर पर आवेश खान थे, जिन्होंने पहली गेंद पर एक रन लिया और स्ट्राइक 21 वर्षीय खिलाड़ी को दी। उन्होंने ओवर में दो छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- Mukul Choudhary ही नहीं, IPL के इस सीजन ने कई गुमनाम प्‍लेयर्स को रातों-रात बनाया स्‍टार

यह भी पढ़ें- पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!