विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

Published: Fri, 10 Apr 2026 03:01 PM (IST)

पाकिस्तान का दौरा करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है। पाकिस्तान के हालात इसके जिम्मेदार हैं। इस ...और पढ़ें

पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी एक टीम

पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी एक टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा हालात को देखते हुए कोई भी टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाने से पहले कई बार सोचती है। पाकिस्तान आंतकवाद का गढ़ माना जाता है। इसी देश में साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हमला हुआ था जिसके बाद कई सालों तक यहां इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं हुआ था। अभी भी एक टीम ऐसी है जिसने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि, अब ये सूखा टूटने वाला है।

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार पाकिस्तान के दौर पर जाएगी। ये दौरा आईसीसी विमंस चैंपियनशिप-2025 का हिस्सा होगा। अभी तक जिम्बाब्वे की महिला टीम ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा द्विपक्षीय सीरीज के लिए नहीं किया है। ये पहली बार होगा और टीम पहली ही बार में अपनी छाप छोड़ना चाहेगी।

मई में होगा दौरा

इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीन मई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी तो वहीं 12 मई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मैच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला वनडे तीन मई को होगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे छह और नौ मई को खेला जाएगा। 12 मई को पहले टी20 के बाद दूसरा मैच 14 और तीसरा मैच 15 मई को खेला जाएगा।

इस दौरे के लिए जिम्बाब्वे की टीम 29 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचेगी और कुछ दिन अभ्यास करने के बाद सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें जीत के लिए दांव लगाएंगी

मैदान पर होंगे दर्शक

पाकिस्तान में इस समय पीएसएल का आयोजन किया जा रहा है। ये लीग लाहौर और कराची दो शहरों में बिना दर्शकों के खेली जा रही है। पाकिस्तान ने इस समय जारी इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते दर्शकों को स्टेडियम में आने से मना किया है। देखना होगा कि इस सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: जीत के बाद LSG को लगा झटका, स्टार स्पिनर पूरे सीजन से हुआ बाहर; 35 विकेट लेने वाला खिलाड़ी लेगा जगह!

यह भी पढ़ें- IPL 2026: गुजरात की रोमांचक जीत के बाद बनारस में गंगा आरती करने पहुंचे वॉशिंगटन सुंदर, Video ने खींचा सभी का ध्यान