Move to Jagran APP

COVID-19: MS Dhoni ने दान दिए सिर्फ 1 लाख रुपए, फैंस हुए दुखी

पूर्व कप्तान धौनी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने पुणे की एक संस्था को मदद के लिए 1 लाख रुपए की राशि दी है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 04:36 PM (IST)
COVID-19: MS Dhoni ने दान दिए सिर्फ 1 लाख रुपए, फैंस हुए दुखी
COVID-19: MS Dhoni ने दान दिए सिर्फ 1 लाख रुपए, फैंस हुए दुखी

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के चाहने वालों की संख्या पूरी दुनिया में है। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खतरे से जूझ रही है। भारत को भी 21 दिन के लिए लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। इस मुश्किल वक्त में हर कोई अपनी तरफ से सहायता दे रहा है। धौनी ने भी 1 लाख रूपए दान में देने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

COVID-19 जिसे world health organization ने महामारी घोषित कर दिया है। उसकी वजह से भारत में लोगों को घर में बंद रहना पड़ रहा है। भारत सरकार ने कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता को घर में बंद रहने की सलाह दी है। ऐसे में लाखों करोड़ों दिहाडी मजदूरों जो हर दिन की कमाई से अपना गुजारा करते हैं उनको खाने पीने की दिक्कत आन पड़ी है।

ऐसे ही लोगों के लिए पूर्व कप्तान धौनी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने पुणे की एक संस्था को मदद के लिए 1 लाख रुपए की राशि दी है। दुनिया से सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल धौनी करोड़ों की संपत्ति के मालिक और उनकी तरफ से सिर्फ 1 लाख रुपए का दान फैंस को चुभ रहा है।

एक महिला ने लिखा, "धौनी ने 100 परिवार के 14 की सहायता के लिए 1 लाख रुपए दिए हैं जिनकी संपत्ति 800 करोड़ रुपए की है।"

एक फैन ने लिखा, मैं धौनी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन बस 1 लाख दान दिए जाने पर मैं खुद बहुत ज्यादा दुखी हूं।

एक इंसान जो इतने सारे पैसे कमाता है वो अगर सिर्फ 1 लाख रुपए दान करे तो जानकर काफी दुख होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.