Move to Jagran APP

निशाने पर विराट कोहली, रोहित और धौनी की बदौलत करते हैं अच्छी कप्तानी

गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैदान पर विराट को धौनी और रोहित का साथ मिलता है इसी वजह से वह इतनी अच्छी कप्तानी करते हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 10:33 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 10:33 AM (IST)
निशाने पर विराट कोहली, रोहित और धौनी की बदौलत करते हैं अच्छी कप्तानी
निशाने पर विराट कोहली, रोहित और धौनी की बदौलत करते हैं अच्छी कप्तानी

नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली को लेकर बेबाक बयान देने वाली पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने उनकी कप्तानी का श्रेय महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा को दिया है। गंभीर ने साफ कहा कि मैदान पर विराट को धौनी और रोहित का साथ मिलता है इसी वजह से वह इतनी अच्छी कप्तानी करते हैं।

loksabha election banner

गंभीर ने इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व् कप का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां धौनी और रोहित दोनों मौजूद थे। विश्व कप में विराट की कप्तानी पर गंभीर बोले, "पिछले विश्व कप में कोहली बहुत अच्छे थे और उनको अभी लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छी कप्तानी की है क्योंकि उनके साथ रोहित शर्मा हैं और लंबे वक्त तक महेंद्र सिंह धौनी थे।" 

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाए हैं। गंभीर ने पहले भी आईपीएल में कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए थे। गुरुवार को गंभीर ने कहा, "कप्तानी की सही परख तब होती है जब आप फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलते हैं। जब आपके पास साथ देने के लिए दूसरे खिलाड़ी नहीं होते हैं।" 

गंभीर ने कोहली के आईपीएल की कप्तानी पर सवाल उठाए और कहा वह धौनी और रोहित की तुलना में अभी बहुत पीछे हैं। गंभीर ने कहा, "मैंने अब जो भी कहा ईमानदारी से ही कहा है। देखिए रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए हासिल किया है और धौनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए। अगर आरसीबी के साथ इसकी तुलना करते हैं तो नजीता सबके सामने है।" 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.