वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमी उजागर, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा-' टीम इंडिया के लिए अभी तैयार नहीं'
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए उन्हें इस पर काम करना होगा।
-1779102847781_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया धमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया है कि हर कोई उनका मुरीद हो गया है। उनकी बल्लेबाजी गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुकी है। इसी कारण भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का जल्दी से टीम इंडिया में चयन किया जाना चाहिए। हालांकि, मोहम्मद कैफ इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
कैफ ने वैभव के खेल में कमी बताई है जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को देखने को मिली। कैफ ने कहा है कि वैभव को अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है। दिल्ली कै खिलाफ वैभव ने खराब फील्डिंग की थी।
कैफ ने उठाए सवाल
कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आईपीएल में फील्डिंग का स्तर देख दुख होता है। आज यश राज ने केएल राहुल का कैच तब छोड़ा जब वह जीरो पर थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी मिसफील्ड की। युवा लड़के ने अभी तक इस सीजन में कैच नहीं लिया है। भारत के लिए खेलते हुए उन्हें फील्डिंग में और बेहतर होना होगा। ये कोचेस का काम है कि वह इस युवा को फील्डिंग सिखाएं। वहीं लड़कों को फील्डिंग का लुत्फ लेना चाहिए और इस पर गर्व करना चाहिए।"
बल्ले से मचाया धमाल
दिल्ली ने रविवार को खेले गए मैच में राजस्थान को अपने घर में हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए। वैभव ने इस मैच में 21 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के मारे। कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।
दिल्ली ने ये टारगेट 19.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने 42 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। कप्तान अक्षर पटेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए।
