विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल; आखिरी मैच में जीत जरूरी, दूसरी टीमों के नतीजे भी बिगाड़ सकते खेल

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Mon, 18 May 2026 04:17 PM (IST)

पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। उन्हें अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा और अन्य टीमों ...और पढ़ें

आईपीएल 2026 के सीजन के शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन। इसके बाद टीम के गिरावट आई।

आईपीएल 2026 के सीजन के शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन। इसके बाद टीम के गिरावट आई।

HighLights

  1. पंजाब किंग्स की छह जीत के बाद लगातार छठी हार।

  2. प्लेऑफ के आखिरी दो मुकाबले होंगे न्यू चंडीगढ़ में।

  3. अंतिम मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ।

बरींद्र सिंह रावत, चंडीगढ़। आईपीएल-2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में बेहद मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। सीजन के शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते पंजाब ने लगातार छह जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में ऐसी गिरावट आई कि उन्होंने लगातार छह मुकाबले गवां दिए।

रविवार को आरसीबी ने भी पंजाब किंग्स को 23 रनों से मात दे दी। अब स्थिति यह है कि पंजाब को न सिर्फ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। पंजाब का अंतिम मुकाबला 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाना है।

इस मैच में जीत टीम के लिए किसी भी हालत में जरूरी होगी। हार की स्थिति में पंजाब का सफर लीग चरण में ही समाप्त हो सकता है। अब पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैचों पर भी नजर रखनी होगी।

गेंदबाजी और फील्डिंग बनी चिंता

टीम की सबसे बड़ी चिंता लगातार कमजोर होती बल्लेबाजी और डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी रही है। शुरुआती मैचों में जिस आक्रामक अंदाज ने पंजाब को जीत दिलाई, वही प्रदर्शन पिछले मुकाबलों में नजर नहीं आया। टीम की फील्डिंग भी काफी खराब रही है। पंजाब के खिलाड़ियों ने कई आसान कैच भी छोड़े हैं।

प्लेऑफ  के आखिरी दो मैच न्यू चंडीगढ़ में

आईपीएल के प्लेआफ के आखिरी दो मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के सामने अपने घरेलू दर्शकों के बीच खेलने का सुनहरा मौका है, लेकिन इसके लिए टीम को पहले लीग चरण की अंतिम बाधा पार करनी होगी। अब सबकी नजर 23 मई के मुकाबले और अन्य टीमों के परिणामों पर टिकी हुई है। पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है।