Move to Jagran APP

'महेंद्र सिंह धोनी को हुक्का पीना है पसंद', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले जॉर्ज बेली ने एक बार खुलासा किया था कि खिलाड़ियों के लिए एक ओपन-डोर नीति थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि धोनी अपने कमरे में हुक्का या शीशा रखते थे।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarPublished: Thu, 09 Mar 2023 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2023 07:58 PM (IST)
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी की जानकारियों का जानने के लिए उनके फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी अपना जीवन काफी सादगी के साथ जीना पसंद करते हैं।

loksabha election banner

क्रिकेट की बात करें तो वो हमेशा युवा खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करते रहते हैं। फील्ड के अंदर हो या चाहे फील्ड के बाहर वो हमेशा युवा खिलाड़यों के साथ क्रिकेट से जुड़ी जानकारियों को साझा करते हैं। कहा भी जाता है कि धोनी 'यारों के यार हैं।' उनका घर हमेशा देस्तों और युवा खिलाड़ियों के लिए खुला रहता है।

धोनी अपने कमरे में हुक्का या शीशा रखते थे: जॅार्ज बेली

चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले जॉर्ज बेली ने एक बार खुलासा किया था कि खिलाड़ियों के लिए एक ओपन-डोर नीति थी। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि धोनी अपने कमरे में हुक्का या शीशा रखते थे। उन्हें हुक्का पीना पसंद है। वो अपने कमरे के दरावाजे हर किसी के लिए खुले रखते थे। आप अगर उनके कमरे में जाएंगे तो अक्सर आपको वहां कई युवा खिलाड़ी मिलेंगे।

धोनी का हो सकता है यह आखिरी आईपीएल

बता दें कि बेली ने सीएसके के लिए एक सीजन राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला था। धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लिया था। उनका आईपीएल करियर भी खत्म होने के करीब है। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल के 16वें संस्करण में वो आखिरी बार चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सीएसके 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में एकदिवसीय और साल 2007 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.