विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Sachin-Dhoni नहीं, इस विदेशी खिलाड़ी से खासा प्रेरित हैं KL Rahul, नाम जानकर आपको भी होगी हैरानी

Published: Fri, 01 Mar 2024 04:12 PM (IST)

केएल राहुल की क्रिकेट के मैदान पर अब वापसी आईपीएल 2024 में होगी। राहुल 22 मार्च से शुरू होने जा ...और पढ़ें

KL Rahul: एबी डिविलियर्स से प्रेरित हैं केएल राहुल।
KL Rahul: एबी डिविलियर्स से प्रेरित हैं केएल राहुल।

HighLights

  1. एबी डिविलियर्स से प्रेरित हैं केएल राहुल
  2. आईपीएल 2024 में रंग जमाते नजर आएंगे केएल राहुल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केएल राहुल इन दिनों इंजरी से उबर रहे हैं। चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट में भी राहुल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, राहुल की हालिया फॉर्म काफी जबरदस्त चल रही है और हर फॉर्मेट में उनके बल्ले से रन निकले हैं।

इस बीच, राहुल ने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया है, जिससे वह क्रिकेट के मैदान पर खासा प्रेरित हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि राहुल को प्रेरित करने वाले खिलाड़ी कोई भारतीय नाम नहीं है।

किससे प्रेरित हैं राहुल?

केएल राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए बताया कि वह इस खेल में सबसे ज्यादा प्रेरित एबी डिविलियर्स को देखकर हुए हैं। उन्होंने कहा, "क्रिकेट की फील्ड पर मैं एबी डिविलियर्स से काफी प्रेरित हूं।" बता दें कि राहुल भी पहले आरसीबी का हिस्सा रहे थे और उनको डिविलियर्स संग ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला था। डिविलियर्स ने साल 2021 में एलान किया था कि वह अब इस लीग में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

IPL 2024 में राहुल जमाएंगे रंग

केएल राहुल की क्रिकेट के मैदान पर अब वापसी आईपीएल 2024 में होगी। राहुल 22 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- NZ vs AUS: नाथन लियोन ने वेस्‍टइंडीज के महान गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, बने टेस्‍ट में 7वें सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले बॉलर

राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने पिछले सीजन एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था, जहां टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों 81 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इस सीजन राहुल अपनी कैप्टेंसी में टीम को पहली बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

राहुल का आईपीएल करियर

केएल राहुल ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2013 में किया था। अब तक राहुल 118 टेस्ट मैचों में 134.42 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4,163 रन कूटे चुके हैं। राहुल इस लीग में 4 शतक भी जमा चुके हैं। इसके साथ ही उनके बल्ले से 33 अर्धशतक भी निकले हैं। राहुल के नाम इस आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। राहुल ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।