विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karun Nair ने KL Rahul के सामने अपने रोने वाली फोटो की बताई सच्‍चाई, लोगों के मन में भर जाएगा खौफ!

Published: Tue, 12 Aug 2025 04:36 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने ड्रेसिंग रूम में अपने रोने वाली वायरल फोटो की सच्‍चाई बताई है। इस फोटो में ...और पढ़ें

करुण नायर का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
करुण नायर का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

HighLights

  1. करुण नायर ने अपनी वायरल फोटो की सच्‍चाई बताई
  2. करुण नायर ने कहा कि वो एआई जनरेटेड फोटो था
  3. भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज 2-2 से बराबर रही

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत का हाल ही में संपन्‍न इंग्‍लैंड दौरा यादगार रहा क्‍योंकि दोनों टीमों के खिलाड़‍ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही।

भारतीय टीम ने द ओवल में खेला गया पांचवां व अंतिम टेस्‍ट मैच 6 रन से जीतकर सीरीज बराबर की। इस सीरीज के दौरान कई यादगार पल रहे और इसी दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैला। इसमें दिखा कि करुण नायर ड्रेसिंग रूम में बैठकर रो रहे हैं और केएल राहुल उन्‍हें सांत्‍वना दे रहे हैं।

नायर की सच्‍चाई ने लोगों को डराया

इस वायरल फोटो पर करुण नायर ने चुप्‍पी तोड़ी है। नायर ने बताया कि स्‍टेडियम की बालकनी में जो राहुल के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर फैली, वो एआई से बनाई गई है। नायर ने इनसाइडस्‍पोर्ट डॉट कॉम से बातचीत में कहा, 'मेरे ख्‍याल से वो एआई से बनाया गया वीडियो था। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई सच्‍चाई थी। हां, हम बालकनी में जरूर बैठे थे, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो सच नहीं था।'

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: करुण नायर ने खेल ली अपनी आखिरी पारी, इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म!

नायर ने यह सच्‍चाई बताकर लोगों के मन में खौफ भर दिया है। दरअसल, तकनीकी जमाने में कई लोग डीपफेक वीडियो और मोर्फ्ड फोटोज का शिकार हो रहे हैं। नायर की फोटो और वीडियो का भी गलत उपयोग हुआ। नायर के साथ-साथ लोगों को ध्‍यान रखना होगा कि उनके फोटोज और वीडियोज का गलत उपयोग नहीं हो।

कर्नाटक के साथियों की कंपनी

बता दें कि करुण नायर की आठ साल बाद टेस्‍ट टीम में वापसी हुई थी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम में उन्‍होंने अपने कर्नाटक के साथ‍ियों राहुल और प्रसिद्ध कृष्‍णा के साथ समय का आनंद उठाया।

नायर ने कहा, 'प्रसिद्ध और केएल राहुल का होना मेरे लिए अच्‍छा था। पिछले दो महीनों में हमने काफी मजेदार समय बिताया। हमने काफी समय एकसाथ गुजारा। हमने क्रिकेट के बारे में बातचीत की। हमने टीम में वापसी करने के अलावा बाकी विषयों पर खूब बातचीत की। काफी अच्‍छा समय बीता और खुश हूं कि सीरीज का अंत भी शानदार रहा।'

यह भी पढ़ें- 'मैं नहीं कर सका', करुण नायर मौके का फायदा नहीं उठा पाने से निराश, माना अब टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह!

नायर को था विश्‍वास

नायर ने कहा कि इंग्‍लैंड के खिलाफ 2-2 से बराबर सीरीज सही नतीजा रहा। उनके मुताबिक अगर भारतीय टीम हार जाती तो जरूर निराशा होती क्‍योंकि खिलाड़‍ियों ने पूरी सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया।

नायर ने कहा, 'पूरी सीरीज शानदार रही। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्‍पर्धा हुई। हमारे दृष्टिकोण से अगर सीरीज गंवा देते तो काफी निराशा होती क्‍योंकि हमने अच्‍छा प्रदर्शन किया और हम सीरीज बराबर या जीतने के हकदार थे। हमें हमेशा विश्‍वास था कि एक विकेट लय बदल सकता है और जिस तरह गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, उसने साबित किया कि हम कभी हार नहीं मानने वाले थे।'

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 3149 दिन बाद करुण नायर ने टेस्ट में जड़ी फिफ्टी, भारतीय टीम के बने खेवनहार