विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं नहीं कर सका', करुण नायर मौके का फायदा नहीं उठा पाने से निराश, माना अब टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह!

Published: Sun, 10 Aug 2025 03:47 PM (IST)

करुण नायर ने इंग्लैंड दौरे पर मिले मौके को भुना ना पाने से निराश हैं। इस अनुभवी बल्लेबाज ने खुद ...और पढ़ें

करुण नायर ने इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन पर जताई निराशा। फाइल फोटो
करुण नायर ने इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन पर जताई निराशा। फाइल फोटो

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर वह दूसरा मौका मिला, जिसका वे हकदार थे। हालांकि, उनके प्रदर्शन में टेस्ट टीम में वापसी की उनकी भूख नहीं दिखी। नायर ने उस दौरे पर सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। वह भी सीरीज के आखिरी टेस्ट की पहली पारी में।

दूसरी पारी में भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। अब जब सीरीज खत्म हो गई है, तो उनके टेस्ट करियर पर एक और मौका मिलने की अनिश्चितताएं स्वाभाविक रूप से मंडरा रही हैं। इस अनुभवी बल्लेबाज ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें द ओवल में अपने अर्धशतक को शतक में बदलना चाहिए था, लेकिन ऐसा न कर पाने से वे निराश हैं।

'मैं नहीं कर सका'

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में उन्होंने कहा, द ओवल में अपनी शुरुआत को शतक में नहीं बदल पाने से मैं निराश था। लेकिन पीछे मुड़कर देखें तो, उस पहले दिन टीम के मुश्किल हालात में रहते हुए, मेरे लिए कड़ी मेहनत करना काफी अहम था। घबराहट तो थी, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा था। मुझे उम्मीद थी कि मैं इसे शतक में बदल पाऊँगा, जो मैं नहीं कर सका।

फॉर्म तलाशते दिखे नायर

गौरतलब हो कि 5 मैचों की बेहद कांटे की टक्कर वाली इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कोई खास अंतर नहीं रहा। यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी। हालांकि, नायर व्यक्तिगत स्तर पर एक बेहतरीन प्रदर्शन की तलाश में थे, लेकिन अब जब यह सीरीज समाप्त हो गई है, तो उनके पास सोचने के लिए बहुत कुछ है।

'जो हो चुका उसे भूलकर आगे बढ़ना...'

उन्होंने आगे कहा, यह एक उतार-चढ़ाव भरी सीरीज थी, और मैंने इस पर काफी चिंतन किया। लेकिन जो हो चुका है उसे भूलकर अगले कुछ महीनों में मुझे क्या करना है, इस पर ध्यान देना भी जरूरी है। यह मेरा ध्यान बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि मैं आगे बढ़ूं और बड़े स्कोर बनाऊं, चाहे मैं किसी भी स्तर पर खेल रहा हूं।

बता दें कि करुण नायर का ध्यान अब महाराजा ट्रॉफी टी20 पर है। जहां वह मैसूर वॉरियर्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। ताकि वह अपने खिताब का बचाव कर सकें।

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में टीम को दिया था खास मंत्र, करुण नायर ने सीरीज के बाद कर दिया खुलासा