विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वह 16 साल का सचिन है' Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू से पहले कपिल देव ने क्यों दी ये चेतावनी?

Published: Wed, 24 Jun 2026 03:40 PM (IST)

भारत और आयलैंड के बीच 26 जून से 2 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। वैभव को इस सीरीज में डेब्‍यू का मौका मिल सकता है।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

HighLights

  1. इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार वैभव 

  2. वैभव इन दिनों आयरलैंड दौरे पर हैं

  3. 26 जून से टी20 सीरीज का आगाज

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में खत्‍म हुई ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए टीम के खिलाफ 11 गेंदों पर फिफ्टी ठोककर इतिहास रचा। वैभव इस मैच में शतक से चूक गए और उन्‍होंने 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। अब वह भारतीय दल के साथ आयलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

26 जून से हो आगाज

भारत और आयलैंड के बीच 26 जून से 2 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। वैभव को अगर इस सीरीज में डेब्‍यू का मौका मिलता है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले भारतीय बन जाएंगे। इसके साथ ही वैभव सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्‍यू कैप पहनी थी। वहीं वैभव आज 24 जून को 15 साल 89 दिन के हैं।

सचिन के याद दिलाते

बैटिंग में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को देखकर कपिल देव को युवा सचिन तेंदुलकर की याद आती है। भारत के पूर्व कप्तान ने वैभव के जबरदस्त टैलेंट की तारीफ की है, साथ ही यह भी कहा है कि उन पर बहुत जल्दी ज्‍यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।

लंबा सफर तय करना है

कपिल देव ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "वैभव अभी बहुत छोटा है। लेकिन हां, वह एक खास टैलेंट है, बस बात खत्म। वह 16 साल का बच्चा है और उसके लिए सब कुछ सिर्फ क्रिकेट ही है। जब वह 20-22 साल का हो जाएगा, तब हम उसका आकलन करेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि उसका टैलेंट असाधारण है। वह 16 साल की उम्र में सचिन जैसा है, लेकिन क्या वह इतने लंबे समय तक खेल पाएगा? उसे अभी लंबा सफर तय करना है।"

पूरी टीम को बधाई

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कपिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूरी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, न कि सिर्फ एक खिलाड़ी पर ध्यान दिया जाएगा। पूर्व भारतीय कप्‍तान ने कहा, "मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। यह सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम और हर खिलाड़ी के लिए है। वे भी उसी टीम का हिस्सा हैं।"

आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 26 जून
  • दूसरा टी20: 28 जून

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI के Video में हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के लिए 'अग्नि परीक्षा' होगी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, Vaibhav Suryavanshi पर रहेंगी निगाहें