विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi ने कैसे मचाई तबाही? दिग्गज गेंदबाज ने खोला सबसे बड़ा राज

Published: Sat, 30 May 2026 09:22 PM (IST)

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से तूफान मचा दिया। दूसरे क्वालीफायर तक उनके सिर पर ऑरेंज ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, मुल्लांपुर। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना हुए कहा कि आईपीएल में उनके दबदबे की सबसे बड़ी वजह उनकी तेज बल्लेबाजी तकनीक और गेंद की लेंथ को जल्दी पढ़ने की क्षमता है।

सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर में क्रमशः 97 और 96 रन की शानदार पारियां खेली। शुक्रवार को उनकी 96 रन की पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह नहीं बना सकी। गुजरात टाइटंस के रबाडा ने जियोहाटस्टार से बातचीत में कहा कि वह क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले हर किसी को लगातार चौंका रहे हैं। उनके हाथ बहुत तेज हैं और वह गेंद की लेंथ को जल्दी पकड़ लेते हैं। उनमें जबरदस्त ऊर्जा है।

वैभव सूर्यवंशी के अंदर निडरता है: कगिसो रबाडा

उन्होंने आगे कहा कि जब आप युवा होते हैं तो आपके अंदर ऊर्जा और निडरता होती है और यही उन्होंने दिखाया है। उनके खेल में एक प्राकृतिक प्रवृत्ति है, जो उन्हें इस स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर रही है। रबाडा ने स्पष्ट कहा कि इस समय उम्र को बिल्कुल किनारे रख देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर उम्र का कोई मतलब नहीं है। वह जो कर रहे हैं, वह वाकई अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी ताकत के अनुसार शुरुआती विकेट लेने की कोशिश की और दो विकेट भी मिले, लेकिन हम कुछ ज्यादा शॉर्ट गेंदें डाल बैठे, जबकि हमें शुरुआत में अधिक सटीक होना चाहिए था। रबाडा ने अपने गेंदबाजी साथी मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की और कहा कि उनके साथ मिलकर गेंदबाजी करने से विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है।

गिल की बल्लेबाजी असाधारण रही है: विक्रम

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कप्तान शुभमन गिल के आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन और निरंतरता की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस सत्र में गिल का खेल पूरी तरह प्रभावशाली और प्रेरणादायक रहा है। गिल ने अब तक 722 रन बनाए हैं और टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक सोलंकी ने कहा कि गिल की निरंतरता और फॉर्म ने पूरे सीजन में टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और वह लगातार बड़े मुकाबलों में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सोलंकी ने कहा कि यह पूरी तरह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। मैं कल्पना कर सकता हूं कि शुभमन ने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की होगी। वह एक असाधारण युवा खिलाड़ी हैं, और यह याद रखना जरूरी है कि वह अभी भी युवा हैं। जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह वास्तव में अद्भुत है।

अनिल कुंबले ने भी की तारीफ

इसी बीच, पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने शुभमन गिल की 53 गेंदों में 104 रन की पारी को बिना गलती वाली करार दिया। कुंबले ने कहा कि गिल पूरी तरह से एकाग्र थे और उन्होंने लक्ष्य का पीछा बेहद आक्रामक अंदाज में किया। उन्होंने रवींद्र जडेजा के फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल किया। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आईपीएल फाइनल में पहुंची दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाली टीमें रही हैं और दोनों 18 अंकों के साथ लीग चरण में बराबरी पर रहीं।

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट को नए रोमांच के दौर में ले गए वैभव सूर्यवंशी, बल्ले से बदला खेल का व्याकरण

यह भी पढ़ें- GT vs RCB Head to Head: फाइनल में आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी? आंकड़ों के लिहाज से मिल रहे चैंपियन के संकेत