विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GT vs RCB Head to Head: फाइनल में आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी? आंकड़ों के लिहाज से मिल रहे चैंपियन के संकेत

Published: Sat, 30 May 2026 06:09 PM (IST)

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी।

रजत पाटीदार और शुभमन गिल

रजत पाटीदार और शुभमन गिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। आरसीबी अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी।

याद दिला दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2026 के पहले क्‍वालीफायर में जीटी को 92 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। फिर गुजरात ने दूसरे क्‍वालीफायर में राजस्‍थान रॉयल्‍स को सात विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री की। गुजरात ने शुक्रवार को दूसरे क्‍वालीफायर में अपने आईपीएल के सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा करके फाइनल में प्रवेश किया।

अब गुजरात अपने होमग्राउंड पर घरेलू फैंस के सामने खिताब जीतने की कोशिश करेगा। मगर उसके लिए यह आसान नहीं होगा क्‍योंकि आरसीबी गजब के फॉर्म में हैं। दोनों ही टीमों के पास दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का मौका है। जीटी ने 2022 में पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी ने 2025 में 18 साल का सूखा खत्‍म करके खिताब अपने नाम किया।

आंकड़ें किसका दे रहे साथ

गुजरात और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 फाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। दोनों ही टीमें जबरदस्‍त फॉर्म के साथ फाइनल खेलने पहुंच रही हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें हर उस पहलु पर गौर करेंगी, जिससे उन्‍हें मनोवैज्ञानिक लाभ मिल सके। दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो काफी करीबी मुकाबला है, जिससे पता लगा पाना मुश्किल है कि चैंपियन कौन बनेगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं। आरसीबी ने 5 जीते जबकि गुजरात ने 4 मैच अपने नाम किए। फाइनल में आरसीबी इस अंतर को बढ़ाना चाहेगा जबकि गुजरात हिसाब बराबर करके खिताब अपने नाम करने का प्रयास करेगा। आईपीएल 2026 में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने आईं। इसमें आरसीबी 2-1 से आगे है।

किंग और प्रिंस की जंग

आरसीबी और जीटी के बीच मैच के साथ-साथ विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच भी एक मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों की कोशिश बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने की होगी। आरसीबी और जीटी के गेंदबाजी आक्रमण के बीच भी मजबूत टक्‍कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- GT vs RCB Playing-11: फाइनल में गिल लेंगे बड़ा फैसला, तूफानी बल्लेबाज को देंगे मौका; आरसीबी के सामने है बड़ी परेशानी

यह भी पढ़ें- IPL Winners List: 2008 से अब तक कौन-सी टीम कितनी बार बनी आईपीएल चैंपियन? देखें पूरी विनर लिस्ट