विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं उतर रहा Jasprit Bumrah का 'नशा', वर्ल्ड चैंपियन की खुमारी में खोया जादूगर गेंदबाज, कहा- मैं शुक्रगुजार हूं...

Published: Mon, 08 Jul 2024 12:52 PM (IST)

भारत ने 17 साल के इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस जीत में टीम इंडिया के तेज ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया है
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया है

HighLights

  1. जसप्रीत बुमराह पर अभी भी चढ़ा है वर्ल्ड कप का खुमार
  2. सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया किस हाल में हैं गेंदबाज
  3. जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में 15 विकेट अपने नाम किए

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया है। भारत को इस वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाने में टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का योगदान काफी अहम रहा है। बुमराह ने कई बार वहां से टीम इंडिया को मैच जिताए हैं जहां से सभी ने उम्मीद छोड़ दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच इसका उदाहरण है।

बुमराह को इसी कारण कोहली ने आठवां अजूबा तक कह दिया था। बुमराह ने पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है और इसकी खुशी वह अभी तक मना रहे हैं। अभी तक वह इस जीत के खुमार में खोए हुए हैं। बुमराह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि वह अभी तक जीत के नशे में हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय विकेटकीपर ने हड़बड़ी में कर दी बचकानी गलती, टीम इंडिया को हो गया 47 रनों का नुकसान, देखें Video

बुमराह ने कहा थैंक्यू

मुंबई में जब टीम इंडिया की विक्ट्री परेड थी तब बुमराह को एहसास हुआ होगा कि वह कितना बड़ा काम करके लौटे हैं। बुमराह ने उस स्वागत के लिए फैंस का शुक्रिया कहा है और लिखा है कि वह अपने सपने को जी रहे हैं। बुमराह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं पिछले कुछ दिनों से काफी कृतज्ञ हूं। मैं अपना सपना जी रहा हूं। इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है।"

ऐसा रहा वर्ल्ड कप

बुमराह वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ मैचों में कुल 15 विकेट अपने नाम किए। पूरे टूर्नामेंट में बुमराह ने सिर्फ 124 रन दिए औक 178 गेंदें फेंकी। उनका इकॉनमी 8.26 का रहा।

यह भी पढ़ें- Rinku Singh का हाहाकारी शॉट, एक पैर पर बैठकर गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, जिसने देखा हैरान रह गया, वायरल हुआ Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।