विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK vs DC: संजू सैमसन ने ठोका शतक तो शशि थरूर की आई जान में जान, पोस्ट लिख अपने और केरल के ऊपर कसा तंज

Published: Sun, 12 Apr 2026 01:27 PM (IST)

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपना पहला शतक जमाया। उन्होंने ये पारी दिल्ली कैपिटल्स के ...और पढ़ें

संजू सैमसन ने ठोका शतक (Pic Credit IPL)

संजू सैमसन ने ठोका शतक (Pic Credit IPL)

HighLights

  1. संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ ठोका शतक

  2. शशि थरूर ने संजू सैमसन की पारी को सराहा

  3. चेन्नई ने खोला जीत का खाता

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन ने शनिवार को दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ शानदार शतक जमाया। ये उनका चेन्नई के लिए पहला शतक था तो वहीं आईपीएल करियर का चौथा। संजू से इस पारी की उम्मीद काफी लोगों को थी। वह शुरुआती तीन पारियों में फेल हुए सवाल उठाने लगे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने शतक ठोका कई लोगों की जान में जान आ गई। उनमें से ही एक हैं कांग्रेस नेता शशि थरूर।

संजू इस सीजन पहली बार चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक में 56 गेंदों पर 15 चौके और चार छक्कों की मदद से 115 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

थरूर ने की तारीफ

थरूर ने इस शानदार पारी के बाद संजू की तारीफ की और दो राज्यों तमिल नाडु और केरल के बीच संबंधों को देखते हुए एक हल्का मजाकिया लहजे में तंज भी कस दिया। थरूर ने लिखा, "मुझे बीती रात लग रहा था कि तीन मैचों में फेल होने के बाद संजू सैमसन आज अच्छी पारी खेल सकते हैं। मैंने रास्ते साफ किए और काफी संतुष्टि के साथ मैच देखा। केरल, तिरुवनंतपुरम और उसका सांसद चेन्नई की जीत और उसमें एक मल्लू के योगदान का जश्न मना रहे हैं। ऐसे ही खेलते रहो संजू।"

 

ऐसा रहा मैच

संजू और आयुष की पारियों के दम पर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस स्कोर के सामने 189 रनों पर ही ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बना टीम को जिताने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर सीएसके का खुला खाता, देखें प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर कौन?

यह भी पढ़ें- CSK vs DC मैच में अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होते ही मचा बवाल