विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर सीएसके का खुला खाता, देखें प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर कौन?

Published: Sun, 12 Apr 2026 01:07 PM (IST)

Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर ...और पढ़ें

IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर सीएसके का खुला खाता

IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर सीएसके का खुला खाता

HighLights

  1. सीएसके ने डीसी को 23 रन से हराया

  2. सीएसके जीत के साथ अंक तालिका के 9वें पायदान पर पहुंची

  3. आईपीएल 2026 की अंक तालिका के आखिरी स्थान पर केकेआर की टीम खिसकी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Points Table 2026। सीएसके टीम ने आईपीएल 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। पहले तीन मैच हारने के बाद सीएसके ने ये मैच जीतकर थोड़ी राहत की सांस ली होगी। दिल्ली को हराकर सीएसके की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। 

वहीं, केकेआर की टीम के नाम अभी तक सीजन की सबसे फिसड्डी टीम का टैग लगा हुआ है, क्योंकि उन्होंने 4 मैच खेले है और एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है। 

CSK IPL Standings: 9वें पायदान पर पहुंची चेन्नई

लगातार तीन मैच हारने वाली सीएसके की टीम अपने चौथे मैच में दिल्ली के खिलाफ सीजन का पहला मैच जीती। इस जीत के साथ ही सीएसके ने आईपीएल 2026 की अंक तालिका में जीत का खाता खोल लिया है। सीएसके अब दो अंक के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, केकेआर की टीम 1 अंक के साथ 10वें स्थान पर खिसक गई। वहीं, सीजन में अपनी लगातार दूसरी हार हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। दिल्ली की टीम 4 मैच में से 2 मैच जीते और दो मैच हारे है। इस दौरान उनका नेट रन रेट +0.322 का रहा। 

अंक तालिका के टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने चारों मैच जीतकर 8 अंक के साथ और +2.055 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम 4 में से 3 मैच जीतकर 7 अंक के साथ +0.720 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। आरसीबी की टीम तीसरे पायदान पर है।


image

IPL 2026 Points Table: जीत के साथ सीएसके का खुला खाता

अगर बात करें मैच की तो संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। संजू ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्हें दूसरे छोर से आयुष म्हात्रे का साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंद में 59 रन बनाए। सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। 

यह भी पढ़ें- CSK vs DC मैच में अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होते ही मचा बवाल

यह भी पढ़ें- DC vs CSK: आखिरकार फॉर्म में आए Sanju Samson, शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; धोनी का भी टूटा कीर्तिमान