Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं बेवकूफ था...' अपने फोन से सोशल मीडिया ऐप्स हटाने का Harry Brook ने बताया अजीबोगरीब कारण, फैंस भी रह गए हैरान

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 04:50 PM (IST)

    हैरी ब्रूक ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू पर ही हैरी ब्रूक ने तहलका मचाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में तीन शतक जड़े थे। हैरी ब्रूक के प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2023 में हैरी ब्रूक का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

    Hero Image
    हैरी ब्रूक ने अपने फोन से सोशल मीडिया ऐप्स हटाने का बताया कारण। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कहा कि वह नकारात्मकता से दूर रहने के लिए लिए अपने फोन पर सोशल मीडिया ऐप्स से दूर रह रहे हैं। उनका मानना है कि वह एक बेहतर क्रिकेटर बनने पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। ऐसा मना जा रहा कि ट्रोल होने के बाद ब्रूक ने अपने फोन से सोशल मीडिया ऐप्स हटा दिए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि हैरी ब्रूक ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू पर ही हैरी ब्रूक ने तहलका मचाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में तीन शतक जड़े थे। हैरी ब्रूक के प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था।

    आईपीएल 2023 में नहीं रहा था खास प्रदर्शन

    इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी का आईपीएल सीजन 2023 इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि, एक मैच में हैरी ब्रूक ने 55 गेंद पर शतक जड़ा था। इसके बाद उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली। ब्रूक ने 21 की औसत से मात्र 190 रन बनाए थे। इस पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। ट्रोल्स ने जमकर उनकी क्लास लगाई थी। इसके बाद हैरी ब्रूक ने अपने फोन से सोशल मीडिया ऐप्स डिलीट कर दिया था। अब इसके बारे में हैरी ब्रूक ने खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता ये हो सकती है, पूर्व क्रिकेटर ने दी बेबाक राय

    'मैं बेवकूफ था'

    बीबीसी से बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, मैं बेवकूफ था और मैंने एक इंटरव्यू में वह बेवकूफी भरी बात कही थी जिसका मुझे थोड़ा अफसोस है। भारत में, आप अपने होटल के कमरे में बैठे रहते हैं, उस वक्त आपके पास करने के लिए कुछ होता नहीं है तो मैं इंस्टाग्राम या ट्विटर या कुछ और स्क्रॉल कर रहा था, उस वक्त ऐसी चीजें सामने आती हैं जिन्हें आप देखना नहीं चाहते हैं। फिर मैंने सोचा कि इन्हें बंद करना ही सही है।

    नकारात्मकता से दूर रहने में मिलती है मदद

    हैरी ब्रूक ने कहा, मैं कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर हूं, जो कुछ भी मुझे मिलता है, मैं उसे फोन से हटा देता हूं। मैंने वास्तव में कोई नकारात्मकता नहीं देखी है, मुझे लगता है कि इससे मेरे खेल में मदद मिली है, मेरे मानसिक स्वास्थ्य में मदद मिली है और सब कुछ दूर हो गया है।

    यह भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: टी20 रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स की धूम, बैटिंग में Suryakumar Yadav तो बॉलर्स में नंबर 1 बने Ravi Bishnoi