Move to Jagran APP

IPL 2021: चेन्नई को हराने के बाद पंत ने पढ़े Dhoni के सम्मान में कसीदे, बोले- उनसे बहुत कुछ सीखा है

चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद रिषभ पंत ने धौनी के सम्मान में खूब कसीदे पढ़ें। पंत ने कहा कि एमएस धौनी के साथ टॉस के लिए आना बहुत खास था। वह उनके गो-टू मैन रहे हैं। उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 10:45 AM (IST)
IPL 2021: चेन्नई को हराने के बाद पंत ने पढ़े Dhoni के सम्मान में कसीदे, बोले- उनसे बहुत कुछ सीखा है
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी।

मुंबई, आइएएनएस। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मैच पर सबकी नजरें थी। आइपीएल में बतौर कप्तान रिषभ पंत का यह पहला मैच था और उनके सामने महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की चुनौती थी। गुरू और चेले के बीच इस मैच में पंत ने बाजी मार ली। इसके बाद उन्होंने धौनी के सम्मान में खूब कसीदे पढ़ें। पंत ने कहा कि एमएस धौनी के साथ टॉस के लिए आना बहुत खास था। वह उनके गो-टू मैन रहे हैं। उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। 

loksabha election banner

बता दें कि श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण आइपीएल के इस सत्र में रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक समय दबाव महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य के ओवरों में वे कुछ दबाव में थे। लेकिन आवेश और टॉम कुर्रन ने अच्छी गेंदबाजी की और चेन्नई को 188 रनों पर रोक दिया। अंत में आपको जब जीत मिलती है तो काफी अच्छा लगाता है। उन्होंने कहा कि हम एनरिच नॉर्टजे और कगिसो रबाडा के न होने से थोड़े परेशान थे। हम सोच रहे थे इनके बिना हम क्या कर सकते हैं और फिर लगा कि अब हमें जो भी करना है वो अपने पास मौजूद विकल्प से करना है। मैदान पर बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारना है। हम एक ओवर पहले मैच खत्म करना चाहते थे, हमने रन-रेट के बारे में नहीं सोचा था।

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की काफी तारीफ

पंत ने ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और शिखर ने पावरप्ले में हमारे लिए अच्छा काम किया। उन्होंने चीजों को सरल रखा और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। बता दें कि धवन और शॉ ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 138 रनों की साझेदारी की और दिल्ली को आसानी से जीत मिल गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.