विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान से हार के बाद सवाल पर भड़के विराट कोहली, बोले- रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल से बाहर कर दें?

By Viplove KumarEdited By:
Published: Mon, 25 Oct 2021 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 11:26 AM (IST)

पाकिस्तान से मिला हार के बाद पत्रकार के सवाल पर भड़के कोहली बोले आपकी क्या राय है क्या आप रोहित ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (फोटो ट्विटर पेज)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 24 अक्टूबर को खेले गए आइसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले का सभी को इंतजार था। इस मैच में भारत को पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट से हराया और एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए मैच के बाद कप्तान विराट कोहली भड़क गए।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप इतिहास में मिली पहली हार से फैंस बेहद निराश हैं। भारत ने इस मैच में टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (68) और रिजवान (79) की नाबाद पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल किया।

मैच खत्म होने के बाद जब मीडिया के सवालों के जवाब देने भारतीय कप्तान पहुंचे तो कुछ उखड़े नजर आए। एक पत्रकार ने जब रोहित शर्मा से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने उनको ही उल्टा सवाल कर लिया। दरअसल टीवी चैनल के पत्रकार ने पूछा कि इशान ने वार्म अप मैच में काफी अच्छा खेल दिखाया था। आपको ऐसा नहीं लगता है कि कुछ चीजों में वह रोहित शर्मा से बेहतर हैं।

विराट सवाल पर एकदम से भड़क गए उन्होंने कहा, "यह तो बहुत ही बहादुरी वाला सवाल है। आपको क्या लगता है सर टीम कैसी होनी चाहिए थी। देखिए जो टीम मुझे सबसे अच्छी लगी मैंने उसी के साथ आज का मुकाबला खेला। आपकी क्या राय है, क्या आप रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर कर देंगे। आप रोहित शर्मा को बाहर कर देंगे। क्या आपको पता भी है उन्होंने इससे पहले क्या किया है टी20 मुकाबलों में।"

एक अन्य पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा, "आपको पता है कमाल की बात क्या है कि जो हकीकत है और बाहर लोग सोचते क्या है। मेरी तो इच्छा थी कि काश वो लोग किट लेकर मैदान पर उतरकर देखते कि दबाव कैसा होता है। इस बात को स्वीकार करने में किसी तरह की कोई शर्म नहीं है कि विरोधी टीम ने आपसे बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने हमें किसी भी समय वापसी करने का मौका नहीं दिया और लगातार दबाव बनाए रखा।" 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।