तेज गेंदबाज तैयार करने में असफल रहा भारत : पोलॉक
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलॉक का मानना है कि भारत लगातार तेज गेंदबाजों को तैयार करने में असफल रहा है और इसके पीछे आनुवंशिकी बड़ा कारण हो सकता है। बीसीसीआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान
चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलॉक का मानना है कि भारत लगातार तेज गेंदबाजों को तैयार करने में असफल रहा है और इसके पीछे आनुवंशिकी बड़ा कारण हो सकता है।
बीसीसीआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज पोलॉक ने कहा, 'भारत में तेज रफ्तार गेंदबाजों का न होना मुझे लंबे समय तक आश्चर्यचकित करता रहा है। उदाहरण के लिए पाकिस्तान में लगातार ऐसे गेंदबाज होते रहे हैं जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकें। उनके पास वकार यूनिस और वसीम अकरम जैसे उत्कृष्ट तेज गेंदबाज रहे हैं और उसके बाद शोएब अख्तर और मुहम्मद समी की जोड़ी आती है। इस समय वहाब रियाज तेज-तर्रार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मजेदार तथ्य है कि पाकिस्तान आखिरकार क्यों तेज गेंदबाज तैयार करने में इतना सफल रहा है, जबकि भारत नहीं, खासकर तब जब दोनों देशों में काफी समानताएं हैं। मुझे इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता कि क्या यह उनकी आनुवंशिकी के कारण है या उनके खान-पान के कारण। पोलॉक ने कहा कि भारत के पास इस समय वरुण एरोन और उमेश यादव जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और यहां जवगल श्रीनाथ जैसे बेहद सफल तेज गेंदबाज भी हुए।