विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की हार पर पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने की टीम की तारीफ, लिखा ये पोस्ट

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2022 10:20 AM (IST)

IND vs PAK T20 World Cup 2022 मेलबर्न के मैदान पर खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में ...और पढ़ें

IND vs PAK T20 World Cup 2022: रमीज राजा, पीसीबी चीफ (डिजाइन फोटो)
IND vs PAK T20 World Cup 2022: रमीज राजा, पीसीबी चीफ (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो और उसमें कोई रोमांच न हो ऐसा कभी नहीं होता। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच आखिरी गेंद का रोमांच देखने को मिला जिसमें पाकिस्तान टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान की इस क्लोज हार पर पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस के मैच को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में हुई कड़ी टक्कर की उन्होंने प्रशंसा की है।

उन्होंने लिखा एक शानदार मैच! आप कुछ जीतते हैं आप कुछ खो देते हैं और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह खेल क्रूर और अनफेयर हो सकता है। टीम पाकिस्तान बल्ले और गेंद के साथ और अधिक नहीं दे सकता था। उनके प्रयास पर बहुत गर्व है!"

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के रोहित शर्मा के फैसले को अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने सही साबित किया। अर्शदीप ने पावरप्ले के अंदर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। लेकिन बाद में शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य था जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मुश्किल का काम नहीं था लेकिन इसे मुश्किल बनाया पाकिस्तान की गेंदबाजी ने और टीम इंडिया को 31 के स्कोर पर 4 झटके दिए। बाद में कोहली और हार्दिक ने 113 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई और आखिरी गेंद के रोमांचक मुकाबले मे 4 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK T20 World Cup 2022: हार्दिक और कोहली की जोड़ी ने बनाया, पाकिस्तान के खिलाफ ये नया रिकॉर्ड

T20WC 2022: T20I में 1000 रन और 50 विकेट लेने वाले भारत के पहले आलराउंडर बने हार्दिक पांड्या