विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होनी चाहिए टेस्ट सीरीज? इस सवाल के जवाब में रोहित ने बताई दिल की बात

Published: Fri, 19 Apr 2024 03:39 PM (IST)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेलने की इच्छा जताई है। एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज चाहते हैं रोहित शर्मा। फाइल फोटो
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज चाहते हैं रोहित शर्मा। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेलने की इच्छा जताई है। रोहित ने कहा कि अगर किसी विदेशी पिच पर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन हो तो वह खेलना पसंद करेंगे।

दरअसल, एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन की मेजबानी वाले क्लब प्रायरी फायर पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए रोहित ने अपनी इस इच्छा का खुलासा किया। रोहित शर्मा ने कहा, "अगर भारत और पाकिस्तान के बीच नियमित द्विपक्षीय सीरीज शुरू होती है, तो वह इसे खेलना पसंद करेंगे।"

2012-13 के बाद नहीं खेली गई कोई सीरीज

गौरतलब हो कि इससे पहले दोनों देशों के बीच 2012-13 में कोई सीरीज खेली गई थी। मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। वहीं 2007 के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज नहीं आयोजित की गई है।

यह भी पढे़ं- T20 वर्ल्ड जीतने के लिए Zaheer Khan का खास मंत्र, इन लेफ्ट आर्म पेसर्स पर दांव खेलकर टीम इंडिया बन सकती है चैंपियन

रोहित ने बताई दिल की बात

पॉडकास्ट में रोहित ने कहा, पाकिस्तान एक अच्छी टेस्ट टीम है और उनके पास एक बेहतरीन गेंदबाजी लाइन-अप है। अगर हम किसी विदेशी जमीन पर खेलते हैं, तो यह एक बहुत ही अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी।

कई देश दे चुके हैं मेजबानी करने का प्रस्ताव

इससे पहले श्रीलंका, बांग्लादेश या UAE जैसे पड़ोसी देशों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेले जाने की बात हो चुकी है। हाल ही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने भी दोनों देशों की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Ashutosh Sharma ने 10 साल की उम्र में छोड़ा था घर, झेलीं मुश्किलें; अब 20 लाख का खिलाड़ी जीत रहा फैंस का दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।