विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: टी20 सीरीज के दौरान लक्ष्मण को याद आया टेस्ट, जब गंभीर ने खेली थी मैराथन पारी

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2022 12:43 PM (IST)

IND vs NZ 3 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मैच नेपियर में खेला जाएगा। इसके लिए टीम नेपियर पहुंच ...और पढ़ें

कोच वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर (डिजाइन फोटो)
कोच वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया नए कप्तान और कमोबेश नई टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर है। इस दौरे में टीम इंडिया को 3 मैच की T20I और वनडे सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 65 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया, तीसरा और आखिरी मैच खेलने नेपियर पहुंच गई है, जहां मंगलवार को दोपहर 12 बजे यह मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन यहां के ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही इस दौरे पर टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण को 13 साल पहले हुए टेस्ट मैच की याद आ गई।

उन्होंने अपने ट्वीट में गौतम गंभीर को टैग करते हुए 13 साल पुरानी याद को साझा किया और लिखा "नेपियर से जुड़ी सुखद यादें, ड्रेसिंग रूम, 2009 के टेस्ट मैच की याद दिला रहा है।

2009, नेपियर में हुआ था यादगार टेस्ट मैच

2009 में भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी और इस दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया ने फॉलो-ऑन खेलते हुए बेहतरीन तरीके से टेस्ट में वापसी की थी और मैच ड्रॉ किया था।

न्यूजीलैंड ने उस मैच में जेसेन रायडर के दोहरे शतक और रॉस टेलर के 151 रन की पारी के दम पर पहली पारी में 9 विकेट खोकर 619 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब मे टीम इंडिया केवल 305 रन ही बना पाई थी और टीम को फॉलो-ऑन खेलना पड़ा था।

लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने गजब की वापसी की थी और मैच ड्रा कराया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने आखिरी दिन तक 4 विकेट खोकर 426 रन बनाए थे। इस मैच में वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने शानदार प्रदर्शन किया था। लक्ष्मण ने पहली पारी में 76 जबकि दूसरी पारी में नाबाद 124 रन की पारी खेली थी।

गौतम गंभीर ने खेली मैराथन पारी

यह टेस्ट मैच गौतम गंभीर के धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस मैच की पहली पारी में केवल 16 रन बनाने वाले गंभीर ने दूसरी पारी में 436 गेंद में 137 रन बनाकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी और हार की कगार से बाहर निकालते हुए मैच को ड्रा करा दिया।

यह भी पढ़ें- 11 साल पहले ही रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर की थी भविष्यवाणी, अब ट्वीट हो रहा वायरल

IND vs NZ: तीसरे T20I से बाहर हुए कप्तान विलियमसन, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।