विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्हें रोकना नामुमकिन है', अभिषेक शर्मा का खौफनाक रूप देख दहल उठे कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:39 PM (IST)

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर पूरी तरह से हताश दिखे। ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा-मिचेल सैंटनर

अभिषेक शर्मा-मिचेल सैंटनर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को भारत ने 13.2 ओवरों में चेज कर दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक लगाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की प्रतिक्रिया सामने आई है। सैंटनर का कहना है कि इन दोनों बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं है।

वे 198 रनों के स्कोर से खुश दिखाई दिए लेकिन उनका कहना है कि अभिषेक ने जिस तरह से बैटिंग की, उसकी वजह से ये स्कोर छोटा साबित हुआ। दरअसल, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही 118 रन बना डाले और फिर 13.2 ओवरों में स्कोक को चेज कर दिया।

मिचेल सैंटनर ने मैच के बाद दी प्रतिक्रिया

पोस्ट मैच प्रजेंटेशेन में बात करते हुए सैंटनर ने जीत का श्रेय अभिषेक शर्मा को दिया। उन्होंने कहा, "जब इस तरह का मैच चल रहा हो, तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है। हमने आईपीएल में देखा है। अब यहां पर न्यूजीलैंड में भी हम ऐसा देख रहे हैं। इस विकेट पर 200 रन बनाना बहुत अच्छा था और इससे मैं खुश था। उन्होंने हमें दिखाया कि बैटिंग कैसे करनी है। इन खिलाड़ियों के खिलाफ स्कोर को डिफेंड करना काफी मुश्किल है। सीम के साथ थोड़ी दिक्कत थी। उन्होंने पावरप्ले में स्पिनर के खिलाफ बहुत अच्छा खेला।"

न्यूजीलैंड ने बनाए 198 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। कीवी टीम ने डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रनों के दम पर पहले बैटिंग करते हुए 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। ये अच्छा स्कोर था क्योंकि वेलिंग्टन के मैदान का औसत स्कोर 170-180 का था। ऐसे में कीवी टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया था।

अभिषेक शर्मा के शतक से जीता भारत

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे। वैभव को पिछले मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया था लेकिन इस मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत की। वैभव अर्धशतक लगाने से चूक गए और 45 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ अभिषेक ने शतक लगाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। उन्होंने 113 रनों की पारी खेली और भारत ने मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... अभिषेक शर्मा का तांडव देख न्यूजीलैंड ने खोए होश; भारत का शान से सीरीज पर कब्जा

यह भी पढ़ें- Abhishek Sharma ने 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड्स बुक को किया तितर-बितर, विराट कोहली का कीर्तिमान तोड़ डाला