विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह फिट नहीं हैं? पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पुणे टेस्ट से पहले उठा दिए सवाल

Published: Tue, 22 Oct 2024 03:39 PM (GMT+05:30)

भारत को बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच के बाद ...और पढ़ें

रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस पर पूर्व बल्लेबाज ने उठाए सवाल
रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस पर पूर्व बल्लेबाज ने उठाए सवाल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारत सीरीज में पीछे हो गया है। उसकी कोशिश पुणे में 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने की है लेकिन इससे पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया ने अपनी टीम में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं जिसका केंद्र रविचंद्रन अश्विन हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पुणे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड हुआ 'कमजोर', दिग्गज बल्लेबाज बाहर, भारत का काम होगा आसान

क्या चोटिल हैं अश्विन?

सुंदर भी ऑफ स्पिनर हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। इसी तरह के ऑलराउंडर अश्विन भी हैं। आकाश ने इसी बात को लेकर सवाल उठाए हैं कि जब अश्विन हैं तो फिर सुंदर की जरूरत क्यों? आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "सुंदर का नाम टीम में आया है। इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने हाल ही में शतक जमाया है। वह दिल्ली के खिलाफ तमिलनाडु से खेले थे। साई सुदर्शन भी थे जिन्होंने दोहरा शतक बनाया और सुंदर ने शतक।"

उन्होंने कहा, "सुंदर को टीम में जगह मिली है। यहां एक सवाल दिमाग में आता है वो ये है कि, टीम क्या सोच रही है? क्या टीम एक और स्पिनर चाहती है। टीम में पहले ही अच्छे-खासे तेज गेंदबाज रिजर्व में हैं। क्या अश्विन पूरी तरह से फिट नहीं हैं?"

देर से की थी गेंदबाजी

अश्विन को पहले टेस्ट मैच में देर से गेंदबाजी मिली थी। चौथी पारी में उन्होंने सिर्फ दो ओवर फेंके थे। आकाश ने इस बात को सुंदर के टीम में शामिल करने से जोड़ा है। उन्होंने कहा, "सुंदर को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि आखिरी दिन उन्हें सिर्फ दो ओवर ही दिए गए थे। मैच जब खत्म होने वाला था तब उन्हें दो ओवर मिले थे। इस बात का कोई मतलब नहीं है कि आप अश्विन को गेंदबाजी न करवाएं। इसके पीछे क्या लॉजिक है। आपने उन्हें गेंदबाजी नहीं करवाई क्या उन्हें कोई चोट है और इसलिए आपने उनकी ही तरह के खिलाड़ी सुंदर को टीम में चुना है।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, Pitch Report: पुणे में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की खुदेगी कब्र, भारत ने तैयार किया मास्टरप्लान, जानिए कैसी है पिच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।