यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs AUS Test: पर्थ टेस्ट में दो युवा करेंगे डेब्यू! Pat Cummins ने बुमराह ‘ब्रिगेड’ को दिया ओपन चैलेंज
Pat Cummins IND vs AUS भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर पिछली दो सीरीज में मिली हार का बदला ...और पढ़ें

HighLights
- पैट कमिंस ने पर्थ टेस्ट से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- कमिंस और बुमराह पर्थ में संभालेंगे कप्तानी जिम्मेदारी
- ऑस्ट्रेलिया ने 2014 से नहीं जीती BGT
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है, जिसका आगाज 22 नवंबर से होना है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाना है। इस टेस्ट से पहले कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया को खुला चैलेंज दिया। पैट कमिंस का कहना है कि यह सीरीज इतनी बड़ी है कि खिलाड़ियों का ध्यान जेद्दा में होने वाली आईपीएल की मेगा नीलामी पर नहीं होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमिंस ने साथ ही कहा कि ये सीरीज काफी टक्कर वाली होगी।
Pat Cummins ने इस युवा को दी वॉर्नर की नकल ना करने की सलाह
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि उनकी टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयार हैं। पर्थ में शुरुआती टेस्ट मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा कि टीम अच्छी तरह से तैयार है और भारत के खिलाफ यह अच्छी चुनौती होगी। कमिंस ने कहा कि अपनी धरती पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है। भारत की टीम काफी प्रभावशाली है और यह अच्छी चुनौती होगी, लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतना शानदार होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है, लेकिन हमारी तैयारी भी पक्की है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS 1st Test Pitch Report: टॉस के भरोसे किस्मत! पर्थ में कौन किस पर रहेगा हावी, देख लीजिए काम के आकंड़े
पैट कमिंस ने साथ ही नए बल्लेबाज मैक्स्वीनी को डेविड वॉर्नर की नकल करने की बजाय अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा। डेविड वॉर्नर ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। इस पर उन्होंने कहा कि मैक्सवीनी को अपना खेल दिखाना होगा। डेविड वॉर्नर की नकल करने की उन्हें कोशिश नहीं करनी चाहिए। वह उसका खेल नहीं है।
बता दें कि भारतीय टीम की तरफ से नीतीश रेड्डी डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्स्वीनी को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम-
पैट कमिंग (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार-
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
