विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS 1st Test Pitch Report: टॉस बनेगा 'बॉस', पर्थ में बैटर्स या बॉलर्स कौन मारेगा बाजी? जानिए पिच का मिजाज

Published: Tue, 19 Nov 2024 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2024 04:54 PM (IST)

India vs Australia Pitch Report 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज ...और पढ़ें

IND vs AUS Perth Test Pitch: कैसा खेलेगी पर्थ की पिच?
IND vs AUS Perth Test Pitch: कैसा खेलेगी पर्थ की पिच?

HighLights

  1. India vs Australia 1st Test: 22 नवंबर से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज
  2. IND vs AUS 1st Test: पर्थ में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट
  3. IND vs AUS Pitch: किसके हक में होगी पर्थ की पिच?

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। India vs Australia Pitch Report। 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। इस टेस्ट से पहले पर्थ की पिच की पहली झलक सामने आई है। तस्वीरों में देखकर लग रहा है कि पर्थ की पिच पर बैटर्स को रन बनाना आसान नहीं होगा।

पिच पर काफी घास है और इसे हरा-भरा देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि तेज गेंदबाजों को इस पर काफी फायदा मिलेगा। ऐसे में पर्थ टेस्ट से पहले आइए जानते हैं इस मैदान पर खेले गए कुल टेस्ट मैच और उनके नतीजों के बारे में।

IND vs AUS Perth Test Pitch: कैसा खेलेगी पर्थ की पिच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ टेस्ट मैच खेला जाना है। पर्थ की पिच से अच्छा उछाल और गति मिलेगी जैसा पारंपरिक रूप से पर्थ की पिच को जाना जाता है। पर्थ स्टेडियम में 2018 से 2023 तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें पहले टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बैटिंग का फैसला चुनकर चारों मैचों में जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: 21 रन बनाते ही सचिन-राहुल और लक्ष्मण की इस खास लिस्ट में पहुंच जाएंगे विराट कोहली, पर्थ में इतिहास रचना तय

Perth Test Stats: पर्थ में टेस्ट के आकंड़े

  • पर्थ में कितने मैच खेले गए- 4 मैच
  • पहले बैटिंग करते हुए कितने मैच जीते- 4
  • सबसे ज्यादा टोटल- ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2022 में बनाया था- 598/4d
  • सबसे कम टोटल- पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में बनाया था- 89 रन
  • सबसे ज्यादा रन- मार्नस लाबुशेन
  • सबसे ज्यादा विकेट- नाथन लियोन- 27 विकेट
  • सबसे बड़े अंतर से जीत- ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 360 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की

अगर बात करें भारतीय टीम के पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच की तो दोनों टीमों के बीच केवल 1 मैच यहां खेला है, जिसमें उसे 146 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 14 दिसंबर 2018 को खेला गया था।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5 बड़े विवाद; जेल की हवा खाने से बाल-बाल बचे थे भज्जी

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (Border Gavaskar Trophy Full Schedule)

  • 22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ
  • 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
  • 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
  • 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
  • 03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी